35 से अधिक IAS का ट्रांसफर, भूरे रायपुर, सौरभ कुमार बिलासपुर, रानू रायगढ़, जितेंद्र शुक्ला बेमेतरा और तारण सिन्हा बनाए गए जांजगीर के कलेक्टर

रायपुर। राज्य सरकार ने तीन दर्जन से अधिक IAS अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है। इस ट्रांसफर सूची में कई जिलों के कलेक्टरों को भी बदल दिया गया है। जारी सूची के अनुसार सौरभ कुमार को बिलासपुर, रानू साहू को रायगढ़, जितेंद्र शुक्ला को बेमेतरा, भूरे को रायपुर और मीना को दुर्ग कलेक्टर बनाया गया है।

सुश्री रीता शांडिल्य सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग को सदस्य राजस्व मंडल, सुश्री आर शंगीता सचिव वन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग को वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त करते हुए सचिव तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग एवं नोडल अधिकारी प्रधानमंत्री गतिशक्ति योजना का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है शेष प्रभार यथावत् रहेगा, पी . दयानंद संचालक समाज कल्याण को आयुष के पद पर पदस्थ किया गया है। हिमशिखर गुप्ता विशेष सचिव ( स्वतंत्र प्रभार ) सहकारिता विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार पंजीवक सहकारी संस्थाएँ, प्रबंध संचालक छ.ग. राज्य सड़क विकास निगम को प्रबंध संचालक छ.ग. राज्य सड़क विकास निगम के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है उसके स्थान पर विशेष सचिव वाणिज्य एवं उद्योग विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है शेष प्रभार यथावत रहेंगे, जनक प्रसाद पाठक विशेष सचिव राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार महानिरीक्षक पंजीयन एवं मुद्रांक संचालक भू – अभिलेख, संचालक मुद्रण एवं लेखन सामग्री को विशेष सचिव जल संसाधन विभाग के पद पर पदस्थ किया गया है। रायगढ़ कलेक्टर भीम सिंह को मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त वाणिज्यिक कर का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। सत्यनारायण राठौर पंजीयक फर्म्स एवं संस्थाएं तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक स्वच्छ भारत मिशन ( ग्रामीण ) को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ – साथ प्रबंध संचालक वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन लिमिटेड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। डॉ . प्रियंका शुक्ला विशेष सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग तथा अतिरिक्त प्रभार मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, संचालक, आयुष, संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास को कांकेर का कलेक्टर बनाया गया है। डॉ . तंबोली अय्याज फकीरभाई मुख्य कार्यपालन अधिकारी नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण तथा अतिरिक्त प्रभार नोडल अधिकारी नरवा, गरुवा, घुरवा, बाड़ी एवं छ.ग. गोधन न्याय योजना विशेष सचिव, कृषि विभाग, प्रभारी अधिकारी, माटी पूजन अभियान को विशेष सचिव कृषि के पद पर पदस्थ करते हुए नोडल अधिकारी नरवा, गरूवा पुरवा, बाड़ी एवं छ.ग. गोधन न्याय योजना प्रभारी अधिकारी, माटी पूजन अभियान संचालक, नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा सदस्य सचिव, नरवा मिशन का अतिरिक्त प्रभार बना रहेगा। रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार को बिलासपुर का कलेक्टर बनाया गया है। डोमन सिंह कलेक्टर बलौदाबाजार – भाटापारा को कलेक्टर राजनांदगांव, सुश्री रानू साहू कलेक्टर कोरबा को कलेक्टर रायगढ, सारांश मित्तर कलेक्टर बिलासपुर को प्रबंध संचालक छ.ग. रोड एवं इन्फ्रॉस्ट्रक्चर डेवलपमेंट कार्पोरेशन ( CGRIDCL ), रमेश कुमार शर्मा कलेक्टर कबीरधाम को संचालक समाज कल्याण विभाग और संचालक मू – अभिलेख का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेश कुमार साहू आयुक्त छ.ग. गृह निर्माण मंडल के साथ – साथ मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण का अतिरिक्त प्रभार, चंदन कुमार कलेक्टर कांकेर को कलेक्टर बस्तर, सर्वेश्वर भूरे कलेक्टर दुर्ग को कलेक्टर रायपुर, मोसकर विलास संदिपान कलेक्टर बेमेतरा को मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, दीपक सोनी कलेक्टर दंतेवाड़ा को कलेक्टर जिला कोण्डागाव, संजीव कुमार झा कलेक्टर सरगुजा को कलेक्टर कोरबा, जितेन्द्र कुमार शुक्ला कलेक्टर जांजगीर – चांपा को कलेक्टर बेमेतरा, जन्मेजय महोबे कलेक्टर बालोद को कलेक्टर कबीरधाम, रजत बंसल कलेक्टर बस्तर को कलेक्टर बलौदाबाजार – भाटापारा, पुष्पेन्द्र कुमार मीणा कलेक्टर कोण्डागांव को कलेक्टर दुर्ग, तारन प्रकाश सिन्हा कलेक्टर राजनांदगांव को कलेक्टर जांजगीर – चांपा, गौरव कुमार सिंह कलेक्टर मुंगेली को कलेक्टर बालोद, विनीत नंदनवार कलेक्टर सुकमा को कलेक्टर दंतेवाड़ा, कुंदन कुमार कलेक्टर बलरामपुर – रामानुजगंज को कलेक्टर सरगुजा, विजय दयाराम आयुक्त नगर पालिक निगम अंबिकापुर को कलेक्टर बलरामपुर – रामानुजगंज, हरीष एस मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत , बिलासपुर को कलेक्टर सुकमा, राहुल देव अपर कलेक्टर जांजगीर – चांपा को कलेक्टर मुंगेली, सुश्री जयश्री जैन अपर कलेक्टर बिलासपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बिलासपुर, डॉ . फरिहा आलम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार – भाटापारा को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जांजगीर – चांपा, गोपाल वर्मा अपर कलेक्टर रायपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बलौदाबाजार – भाटापारा, चंद्रकांत वर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी रायपुर विकास प्राधिकरण को अपर कलेक्टर कांकेर, सुश्री प्रतिष्ठा ममगाई अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व ) बलौदाबाजार भाटापारा को आयुक्त नगर पालिक निगम अंबिकापुर, जितेन्दर यादव अनुविभागीय अधिकारी ( राजस्व ) भानुप्रतापपुर को मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जशपुर के पद पर पदस्थ किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *