न्यूज एंकर इशिका शर्मा हत्याकांड का खुलासा, घर के कर्मचारी ने ही अपने साथी के साथ मिलकर की हत्या, दोनों आरोपी गिरफ्तार, हत्या का कारण जानने के लिए पढ़े खबर…

जांजगीर चांपा। जांजगीर निवासी गोपाल शर्मा की पुत्री इशिता शर्मा की हत्या के मामले पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी मृतिका के घर में ही रहता था। वह इशिता को अच्छे से जानता था। मोबाइल में दुसरे लड़कों से बात करना और चैट करना उसे पसंद नही था। लिहाजा योजना बनाकर अपने एक साथी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी।
2 दिन पहले हुए इशिका हत्या कांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। SP विजय अग्रवाल ने प्रेसवार्ता करके मीडिया को मामले की जानकारी दी। पेशे से पत्रकार गोपाल शर्मा का जांजगीर में मकान है, जहां घटना की रात उनकी पुत्री इशिका और पुत्र मौजूद थे। जबकि गोपाल शर्मा और उनकी पत्नी कोरबा गए हुए थे। इशिका यूट्यूब में न्यूज़ एंकर और रिपोर्टिंग का काम भी करती थी। पुलिस के अनुसार 13 फ़रवरी 2023 को यादव चौक के पास अपने घर में एक युवती की अज्ञात कारणों से मृत अवस्था में बेड में शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी जांजगीर स्टाफ के साथ घटना स्थल पहुंच कर मामले की तस्दीक करने के बाद थाना जांजगीर में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया। मर्ग जांच के दौरान एफएसएल के अधिकारी, फिंगर प्रिंट विशेषज्ञ तथा डॉग स्काट की मदद लेकर घटना स्थल व मृतिका के शव का परीक्षण किया गया।
जांजगीर SP विजय अग्रवाल ने बताया कि शव का विधिवत पंचनामा कार्यवाही किया गया। मृत युवती के शव का PM कराया गया, डॉक्टर के द्वारा शार्ट PM रिपोर्ट में मृतिका की मौत की प्रकृति हत्यात्मक प्रतीत होना बताया। जांच में प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध का घटित होना पाये जाने और मृतका के जेवर गायब होने के चलते थाना जांजगीर में धारा 302, 397 के तहत जुर्म दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
इस मामले में संदेही रोहन पाण्डु पर पुलिस को प्रारम्भ से ही शक था, जो गोपाल शर्मा का कर्मचारी था और उसके घर पर ही रहता था। काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने संदेही रोहन पाण्डु तथा राजेन्द्र सूर्या को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान संदेहियों द्वारा अलग-अलग कहानी बताकर लगातार पुलिस को गुमराह करते रहे। लेकिन लड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी रोहन पाण्डु तथा राजेन्द्र सूर्या ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।
आरोपी रोहन पाण्डु इशिका को पिछले 06 वर्षो से जानता था और उससे विवाह करना चाहता था। इशिका के द्वारा अन्य व्यक्ति से मोबाईल पर देर रात तक बातचीत करने की वजह से रोहन पाण्डु मृतिका को मना करता था। मृतिका युवती के मोबाईल पर घटना दिनांक से तीन चार दिन पूर्व आरोपी रोहन पाण्डु किसी व्यक्ति का चैट भी देखा था, जिस वजह से दोनों के बीच झगड़ा भी हुआ था। तब रोहन पाण्डु ने अपने मित्र राजेन्द्र के साथ मिलकर युवती को सबक सिखाने की योजना बनाई। योजना के तहत घटना के दिन आरोपी रोहन व राजेन्द्र जांजगीर आये, जहां आरोपी रोहन पाण्डु इशिका के घर जाकर एक होटल से खाना लाकर घर मेंं खाना खाये।
षड्यंत्र पूर्वक की गई हत्या
इस दौरान इशिका के भाई के खाने में आरोपी रोहन ने नींद की गोली मिला दी। जिसके चलते वह बेहोशी की हालत में सो गया। रात के वक्त आरोपी राहुल का इशिका के साथ किसी अन्य व्यकित से मोबाईल में बात करने को लेकर फिर झगड़ा हुआ, जिसके बाद राहुल ने अपने साथी राजेन्द्र सूर्या के साथ मिलकर युवती की गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपियों ने मृतिका के घर से सोने चांदी के जेवरात, 03 नग मोबाईल एवं स्कूटी लूटी और फरार हो गये थे।
00 पहचान छुपाने बदला हुलिया
आरोपी रोहन पाण्डु ने फरार होने के बाद अपनी पहचान (हुलिया) छिपाने के लिये, रायगढ़ में जाकर अपने बाल कटवा लिए। इसके बावजूद पुलिस ने सुराग लगाते हुए पहले राहुल पाण्डु और फिर राजेंद्र सूर्या को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से लूट की सम्पति सोने चांदी के जेवरात, मोबाईल एवं स्कुटी को बरामद कर लिया है। आरोपी रोहन पाण्डु उम्र 23 वर्ष, भदौरा, थाना मस्तुरी जिला बिलासपुर, हाल मुकाम महामाया चौक कोनी रोड़ बिलासपुर का निवासी है। राजेन्द्र सूर्या उम्र 22 वर्ष भी ग्राम भदौरा, थाना मस्तुरी, जिला बिलासपुर का ही रहने वाला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *