बिलासपुर। इलाज के लिए पैसे मांगने वाले डॉक्टर का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में डॉक्टर मरीज से 3 हजार रुपए मांग रहा है। मामला आयुर्वेदिक कालेज का है जहां इलाज मुफ्त होता है। मरीज ने इसकी शिकायत प्रिंसपल से कर दिया है।
पीड़ित हितेश साहू ने अपने भाई जयंत साहू के फिस्टुला के इलाज के लिए उन्हें नूतन चौक सरकंडा स्थित जिला आयुर्वेद अस्पताल में भर्ती करवाया था। इलाज के दौरान, उन्हें महंगी दवाइयां और ऑपरेशन के सामान खरीदने के लिए मजबूर किया गया। जब इलाज सफल हुआ तो डिस्चार्ज करते समय डॉक्टर बृजेश सिंह और उनके सहयोगी ने रिश्वत मांगी। हितेश साहू की शिकायत के अनुसार डॉ बृजेश सिंह ने उनसे तीन हजार रुपए की रिश्वत मांगी। तब उनके द्वारा बताया गया कि पहले से जानकारी नहीं होने के चलते वे पैसा नहीं लाए हैं। हितेश साहू ने बताया कि उनके सामने ही अन्य मरीजों से पांच पांच हजार रुपए वसूले गए। जब वह प्रिंसिपल के पास शिकायत करने के लिए पहुंचा तो प्रिंसिपल ने भी उनसे कहा कि डॉ बृजेश सिंह के खिलाफ पहले भी बहुत शिकायतें मिल चुकी है। वह जल्द ही इसकी जांच करवाएंगे। बहरहाल अब तक कोई भी कार्यवाही डॉक्टर के खिलाफ नहीं हुई है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
