बिलासपुर। St. Xavier’s School कैम्पस में गुरुवार को पुलिस, पैरेंट्स, स्टूडेंट्स और स्कूल स्टाफ के बीच शिकवा शिकायत का दौर चलता रहा। स्कूल प्रबंधन इस पूरे मामले को दबाने में लगा रहा और विवाद को बाहरी बिरुद्ध स्कूल बताने में लगे रहे। इसी बीच सर्व स्कूल अभिभावक संघ एवं विद्यार्थी कल्याण संघ ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों के खिलाफ करवाई करने की मांग की है।
भरनी स्थित St. Xavier’s School कैम्पस में गुरुवार को भी दिनभर गहमा गहमी का माहौल रहा। स्कूल खुलते ही पूछताछ करने के लिए पुलिस पहुंच गई थी। इसके अलावा दोनों पक्ष के बच्चों के पैरेंट भी पहुंच गए थे। हॉस्टल में रहने वाले छात्रों के अभिभावक जहां सहमे हुए थे तो दूसरी ओर ब्यापार बिहार ब्रांच में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक आक्रोशित थे। स्कूल प्रबंधन और कुछ बच्चों के पैरेंट्स जहां मामले को समाप्त करने का प्रयास करते रहे तो जिन बच्चों के साथ मारपीट हुई और जिन लड़कियों के साथ छेड़खानी हुई उनके पैरेंट्स करवाई की मांग को लेकर अड़े रहे। यही नही इन बच्चों के पैरेंट्स पुलिस में FIR करने की मांग करते रहे। घंटो चली बैठक के बाद भी जब बात नही बनी तो स्कूल प्रबंधन ने बच्चों के भविष्य का ख्याल करने का हवाला देते हुए मामला समाप्त करने का फरमान जारी कर दिया। इसके बाद स्कूल कैम्पस से पुलिस, पैरेंट्स और स्टूडेंट्स वापस लौट गए।
00 छात्राओं को धमकाया गया
बताया जा रहा है स्कूल स्टाफ़ और टीचर्स से छात्रों को दो टूक शब्दों समझा दिया है कि इस पूरे मामले में बाहर किसी से कोई चर्चा नही करें। छात्रों से कह दिया गया है कि हुआ इसे भूल जाइए वरना प्रैक्टिकल परीक्षा में फेल कर दिए जाएंगे। स्कूल प्रबंधन के रवैए को लेकर छात्राएं और उनके पेरेंट्स डरे हुए है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 10, 2026प्रमुख सचिव ने ली विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक, छात्रवृत्ति की स्वीकृति समय-सीमा में करने के दिए निर्देश, कहा – हॉस्टल में दिए जाएंगे दूसरे समाज के छात्रों को जगह
बिलासपुरAugust 9, 2026रोटरी क्लब ने बांटे 1500 मच्छरदानी और 500 बोतल क्लोरीन
बिलासपुरAugust 9, 2026कमल सोनी ने दिया चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के कार्यकारी अध्यक्ष के पद से इस्तीफा, क्या कहा… पढ़े खबर…
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
