बिलासपुर। जिला बदर आदेश का उल्लघन करने वाले 2 गुंडे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनो को कलेक्टर ने 06 माह के लिये जिला बदर कर दिया था। इसमें आसिफ खान शराब भट्ठी के सामने हुए लूटपाट में भी शामिल था।
कंपनी गार्डन के सामने डबरी पारा निवासी मृत्युजय सिह पिता केदार नाथ उम्र 40 वर्ष और आजाद चौक मंगला निवासी आसिफ खान पिता लतिफ खान उम्र 23 वर्ष को कलेक्टर ने जिला बदर कर दिया गया था। कलेक्टर द्वारा यह आदेश 05.11.2024 को जारी किया था। जारी आदेश के अनुसार दोनों को 6 महीने तक बिलासपुर जिला समेत आसपास के 7 जिलों में नजर नहीं आना था। लेकिन दोनों गुंडे जिला दण्डाधिकारी के आदेश का उल्लंघन करते हुए शहर में ही घूम रहे थे। इसकी सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर सिविल लाईन पुलिस द्वारा तस्दीक किया गया। तस्दीक करने पर जिला बदर गुंडा बदमाश मृत्युंजय सिंह बिलासपुर में ही काम करते पाया गया और आसिफ खान घटना कारित करने के बाद लुक-छिप रहा था। पुलिस ने दोनों को पकड़कर जब पूछताछ किया गया तो बताया कि कुछ दिन पहले ही बिलासपुर आए है। मामले में म. प्र./छत्तीसगढ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 14 और 15 के तहत प्रथम सूचना पत्र दर्ज कर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई।
00 जिला बदर बदमाशों का नाम
01 मृत्युजय सिह पिता केदार नाथ उम्र 40 वर्ष निवासी कम्पनी गार्डन के सामने डबरी पारा थाना सिविल लाईन जिला बिलासपुर
02 आसिफ खान पिता लतिफ खान उम्र 23 वर्ष निवासी आजाद चौक मंगला थाना-सिविल लाईन जिला बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
