बिलासपुर। नशीली टेबलेट बेचते हुए युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 700 नग टेबलेट जप्त किया गया है जिसकी किमती 3010रू. है।
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि थाना क्षेत्र में अवैध नशीला इंजेक्शन/टेबलेट बिक्री करने की शिकायत लगातार मिल रही थी। 10.12.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि चिंगराजपारा में सन्नी सूर्यवंशी अपने घर से नशा करने वाला टेबलेट बेच रहा है। सूचना से पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया। उन्होंने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। इसके बाद थाना प्रभारी सरकंडा निलेश कुमार पाण्डेय तत्काल एक टीम तैयार कर मुखबीर के बताये स्थान चिंगराजपारा में छापामार कार्यवाही की गई। संदेही सन्नी सूर्यवंशी को घेराबंदी करके पकड़ा गया और पूछताछ कर तलाशी लेने पर सफेद रंग के थैला में 6 डिब्बा नाइट्रोसन टेबल कुल 700 नग बरामद हुआ। टेबलेट के संबंध में पूछताछ करने पर बेचने के लिए रखना स्वीकार किया। इसके बाद आरोपी को थाने लाया गया और हिरासत में लेकर NDPS एक्ट की धारा – 21, 22, 29 के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
00 नाम आरोपी –
मयंक उर्फ सन्नी सूर्यवंशी पिता स्व. प्रहलाद सूर्यवंशी उम्र 23 वर्ष निवासी प्रभातचौक चिंगराजपारा सरकण्डा
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 27, 2026राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर, पति ने पत्नी और दो बच्चों को मारा चाकू, पति भी गंभीर…
बिलासपुरSeptember 26, 2026ट्रांसफार्मर फटा, 3 किसान झुलसे, पांच दिन चला इलाज, फिर भी नहीं बचा पाए
UncategorizedSeptember 25, 2026नेशनल हाईवे में पिकअप को धान से भरी ट्रक ने मारी टक्कर, 6 युवकों की मौत, 7 गंभीर
