बिलासपुर । कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम के लिए भारतीय रेलवे द्वारा अनेक कदम उठाए गए है । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के द्वारा समय-समय पर जारी गाइड लाइन के पालन हेतु महत्वपूर्ण स्टेशनों में थर्मल जांच, सोशल डिस्टेंसिंग आदि की सुनिश्चता के साथ-साथ स्टेशनों, रेल परिसरों में कोविड के खिलाफ जागरूकता अभियान भी रेलवे के द्वारा लगातार चलाये जा रहे है ।

इसी कड़ी में रेलवे बोर्ड द्वारा कोविड-19 महामारी की रोकथाम के मद्देनजर ट्रेनों, स्टेशनों एवं रेल परिसरों में मास्क नही पहनने तथा थूकने वालो के ऊपर जूर्माना लगाने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत तत्काल प्रभाव से आगामी 6 महीने तक किसी भी यात्री को स्टेशनों , ट्रेनों में प्रवेश करते समय मास्क नही पहनने तथा रेलवे द्वारा थूकने के लिए चिन्हित किये गए जगह को छोड़कर अन्य स्थानों में थूकने पर रेलवे अधिनियम के अनुसार 500 रुपये जूर्माने की राशि वसूल की जाएगी। रेलवे प्रशासन यात्रियों से अनुरोध करता है कि कोविड के संक्रमण को रोकने हेतु नियमों का कड़ाई से पालन करें एवं किसी भी प्रकार की शारीरिक अस्वस्थता की स्थिति में यात्रा टालकर खुद सुरक्षित रहें एवं अन्य यात्रियों को सुरक्षित रखने में मदद करें ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 9, 2026खेत-खलिहान से सत्ता के शिखर तक, छात्र राजनीति ने गढ़ा अरुण साव का सफर, साव ने खोले जीवन के अनकहे पन्ने, गांव के खेल और संघ की शाखा से जुड़ी यादें
बिलासपुरOctober 9, 2026गरबा का प्रचार करने सिगरेट पीकर और तमंचा अड़ाकर बनाया वीडियो, किया सोशल मीडिया में वायरल, 5 लड़कियां सहित 9 गिरफ्तार
सूरजपुरOctober 8, 2026हेड कांस्टेबल की पत्नी और बेटी की हत्या, 3 को फांसी और एक को आजीवन कारावास की सजा, एक NSUI का नेता भी है
कोरबाOctober 7, 2026SECL के कोयला खदान के अंदर डंफर में लगी आग, 2 करोड़ की गाड़ी जलकर खाक
