भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट ने काम बंद कर प्रदर्शन करने वाले 13 कर्मियों को निलंबित कर दिया है ओर 4 के खिलाफ थाने में FIR दर्ज कर दी है। यही नही 19 कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर दिया है। ये कर्मचारी बिना किसी यूनियन के समर्थन के हड़ताल पर चले गए थे।
भिलाई स्टील प्लांट के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन 2 में 24 अप्रैल को करीब 7.00 बजे, PBC- 2 प्लांट के कुछ कार्मिकों ने STG-4 के कंट्रोल रूम के अंदर ज़बरदस्ती व अनाधिकृत रूप से घुस कर स्टीम टर्बो जेनेरटर-4 इकाई का पूरा ऑपरेशन ज़बरदस्ती बंद कर दिया। इससे बॉयलर प्रेशर बढ़ जाने की वजह से स्टीम टर्बो जनरेटर शट डाउन हो गया और इसके सभी सेफ्टी वाल खुल गए जिसके कारण 22.5 मेगा वाट पावर जनरेशन बंद हो गया।
सुबह 7.10 बजे पर शिफ्ट इंचार्ज को जब यह मालूम हुआ कि STG-4 को जबरदस्ती बंद कर दिया गया है। उसने तत्काल आवश्यक कदम उठाते हुए SPG-4 को फिर चालू करने की प्रक्रिया प्रारंभ किया। STG-4 के बंद होने से संयंत्र के ऑक्सीजन प्लांट में विद्युत आपूर्ति बंद हो जाती और ऑक्सीजन उत्पादन ठप हो जाता। भिलाई इस्पात संयंत्र से संपूर्ण देश के विभिन्न अस्पतालों को ऑक्सीजन सप्लाई किया जा रहा है। इस लापरवाही से ऑक्सीजन सप्लाई बाधित हो सकती थी। आज राष्ट्रीय विपदा में ऑक्सीजन संकट को उत्पन्न करना, निश्चित ही एक राष्ट्रद्रोह है।
BSP प्रबंधन ने कहा यह राष्ट्रीय क्षति
उत्पादन की क्षति सिर्फ BSP या सेल की क्षति नहीं है, बल्कि यह राष्ट्रीय क्षति है। इसमें पब्लिक का पैसा लगा हुआ है। इस प्रकार की हरकत को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। वह भी उस वक्त जब जिला और पूरा देश कोरोना के संकट से जूझ रहा हो, जिले में एस्मा लगा हो, लॉकडाउन चल रहा हो ऐसे वक्त पर कार्य बंद करना सर्वथा गलत है। सेल-BSP प्रबंधन ने इन हरकतों को संज्ञान में लेते हुए 13 कार्मिकों को निलंबित कर दिया है और 19 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
यह था पूरा मामला
भिलाई स्टील प्लांट में शनिवार को ऐतिहासिक हड़ताल हुई। बिना किसी यूनियन का समर्थन लिए कर्मचारियों ने स्वस्फूर्त होकर URM, BRM और ब्लास्ट फर्नेस 8 जैसी महत्वपूर्ण 5 इकाइयों में उत्पादन को पूरी तरह ठप कर दिया। वायर राड मिल और मर्चेंट मिल जैसी कुछ मिलों में भी हड़ताल का आंशिक असर रहा। हड़ताल की शुरुआत शुक्रवार की शाम वेज रिवीजन को लेकर NJCS सदस्य यूनियनों और प्रबंधन के बीच बैठक बिना नतीजे समाप्त होने के बाद ही हो गई थी। रात करीब 11:15 बजे URM के 35 कर्मचारियों ने टूल डाउन करते हुए हड़ताल शुरू कर दी। हड़ताल का व्यापक असर दूसरे दिन यानी शनिवार को देखने को मिला। एक एक कर बाकी मिल और शॉप्स में भी कर्मचारी टूल डाउन करते हुए हड़ताल पर चले गए। जिसकी वजह से उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 10, 2026महिला को टोनही बोलने वाली एक महिला और एक युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल
बिलासपुरApril 10, 2026देश की जनता को पता है.. कौन भ्रष्ट है और कौन नहीं, खेड़ा के आरोप लगाने से कोई भ्रष्ट नहीं हो जाता – तोखन
बिलासपुरApril 9, 2026बेसमेंट में चल रहा था सर्विसिंग सेंटर, कोचिंग सेन्टर और गोदाम, तीन बिल्डिंग के पार्किंग को किया सील
बिलासपुरApril 9, 2026निगम कमिश्नर ने विभागीय कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, अनुपस्थित कर्मचारियों को दिया नोटिस
