बिलासपुर। योग आयोग के अध्यक्ष रूप नारायण सिन्हा का निधन हो गया है। बिलासपुर में भाजपा के प्रशिक्षण शिविर में उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया। उन्हें सिम्स मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें प्रशिक्षण उपरांत मृत घोषित कर दिया।
भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत बिलासपुर जिले में जिला स्तरीय प्रशिक्षण शिविर का दो दिवसीय आयोजन किया गया था। यह शिविर तिफरा के झूलेलाल मंगलम में सोमवार और मंगलवार को किया गया था। प्रशिक्षण शिविर में शामिल होने के लिए प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा बिलासपुर आए थे। वे दो दिवसीय बिलासपुर प्रवास पर थे। कल सोमवार से प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ था और आज मंगलवार को समापन था। शिविर के समापन में जिले के वरिष्ठ भाजपा नेता और विधायक भी पहुंचे हुए थे। कार्यक्रम के दौरान रूप नारायण सिन्हा के सीने में तेज दर्द हुआ तब उन्हें तत्काल सिम्स लाया गया। जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने तत्काल सिम्स के डीन और एमएस से फोन कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के लिए कहा। लेकिन सिम्स पहुंचने पर डॉक्टरों ने रूप नारायण सिन्हा को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया था। खबर की जानकारी लगने के साथ ही भाजपा नेताओं की भीड़ सिम्स में लग गई है। सिम्स में विधायक धरम लाल कौशिक, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष नारायण चंदेल, भाजपा नेता भूपेंद्र सवन्नी, हर्षिता पांडे, कलेक्टर संजय अग्रवाल, एसएसपी रजनेश सिंह, जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष दीपक सिंह समेत कई भाजपा नेता अस्पताल पहुंच गए थे। रूप नारायण सिन्हा लंबे समय से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा से जुड़े थे। वे भाजपा के पूर्व संभागीय संगठन मंत्री के रूप में भी कार्य कर चुके थे। छत्तीसगढ़ सरकार ने उन्हें योग आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया था, जिसमें उन्हें राज्य में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त था।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 10, 2026छठी में गए युवक को घसीट घसीट कर इतना मारा कि मौत हो गई, तीन युवक गिरफ्तार
धमतरीJuly 9, 2026पहले असढीया और गोह का किया शिकार, फिर पका के खा गए, 6 युवक गिरफ्तार, कहां का है मामला.., पढ़े खबर…
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
