रायपुर। सरोना तालाब के सबसे वृद्ध कछुए की मौत हो गई है। उसकी उम्र 329 वर्ष बताई जा रही है। रायपुर में यह कछुआ हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के सरोना तालाब मे करीब 329 वर्ष के कछुए की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि, कछुआ काफी दिनों से बिमार चल रहा था। वहीं लोगों का कहना है कि कछुआ गर्मी के चपेट में आ गया था। जिससे उसकी मौत हो गई। उल्लेखनीय है कि रायपुर स्थित सरोना तालाब अपनी अलग धर्मिक पहचान बनाया हुआ है। यहां पर सास-बहु नामक दो तालाब हैं, जो एक-दूसरे से एक ही स्त्रोत से जुड़े हुए हैं। ऐसी मान्यता है कि, बरसात के दिनों में जब इन तालाबों में बाढ़ आती है, तब ये दोनों तालाब मनुष्यों की भांति एक-दूसरे की मदद करते हैं। साथ ही इन तालाबों में निवासरत मछलियों और कछुओं को नहीं पकड़ा जाता और ना ही उनका भक्षण किया जाता है। सरोना का यह स्थान प्राचीन शिव मंदिर के कारण पूरे क्षेत्र में विख्यात है। स्थानीय निवासी ठाकुर जनक सिंह के अनुसार यह बहुत ही दुखद घटना है। कछुआ काफी पुराना था, मृत कछुए को पूरे सम्मान के साथ शिव मंदिर परिसर में दफना दिया गया है। वहीं उीनदयान उपाध्याय नगर थाना प्रभारी पृथ्वी दुबे ने बताया कि घटना की जानकारी पुलिस को नहीं दी गई है, वन विभाग को इसकी जानकारी है या नहीं इस बारे में कुछ नहीं कहा जा सकता।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 6, 20264 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कार, वाकी टाकी और मोबाइल भी जप्त
बिलासपुरApril 6, 2026IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा, 3 गिरफ्तार, कार में घूम – घूमकर लगवा रहे थे हार जीत का दांव
बिलासपुरApril 6, 2026सेना ने जिला प्रशासन को वापस की 290.8 एकड़ जमीन, अब चकरभाठा में बन सकता है अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट
बिलासपुरApril 6, 2026जग्गी हत्याकांड के आरोप में अमित जोगी को उम्र कैद की सजा, हाईकोर्ट के डिवीजन बैंच ने दिया फैसला
