छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद में 22 वर्षीय छात्रा पर एसिड अटैक का मामला सामने आया है। पीड़ित छात्रा और आरोपी युवक दोनों पुलिसकर्मी के बच्चे है। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है।

जानकारी के अनुसार छात्रा सोमवार को ई-लाइब्रेरी से पढ़ाई कर घर लौट रही थी, तभी रास्ते में एक युवक ने उस पर एसिड फेंक दिया। गंभीर रूप से झुलसी छात्रा को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया है। हमले में छात्रा के चेहरे और शरीर के कुछ हिस्से झुलस गए हैं। उसे पहले बालोद जिला अस्पताल ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए रायपुर रेफर किया गया। छात्रा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। पुलिस की शुरुआती जांच में मामला एकतरफा प्रेम और लव प्रपोजल ठुकराए जाने से जुड़ा होने की जानकारी सामने आ रही है। सोमवार को एसिड अटैक से पहले आरोपी ने कमरौद में महिला मित्र की मांग भरकर उससे शादी की थी। मुख्य आरोपी बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम नेवारीखुर्द का रहने वाला है और बालोद शहर के आमापारा में किराए के मकान में रहता था। उसके पिता मानपुर-मोहला जिले में पदस्थ पुलिसकर्मी हैं। मुख्य आरोपी ने करीब एक सप्ताह पहले भैरमगढ़ (बीजापुर) से अपने बचपन के दोस्त को बालोद बुलाया था। दोस्त अपनी महिला मित्र को भी साथ लेकर आया था। वारदात के बाद पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली। फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर पुलिस को कथित हमलावर तथा उसके भागने के रास्ते की जानकारी मिली। इसके बाद जांच टीम ने संदिग्धों की तलाश तेज करते हुए दो आरोपियों को हिरासत में लिया। मुख्य आरोपी को बालोद में ही उसके किराए के मकान से पकड़ा जबकि दूसरा आरोपी को कोंडागांव में बस से पकड़ा गया। कोंडागांव पुलिस ने करण कुंजाम और उसके साथ मौजूद एक महिला को पकड़ने की पुष्टि की है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *