रायपुर। भनपुरी के केमिकल फेक्ट्री में अचानक आग लगने से रायपुर में हड़कंप मच गया है। आग इतनी भीषण थी कि रायपुर के फायर ब्रिगेड की गाड़ियां कम पड़ गई। आग बुझाने के लिए दुर्ग जिले से मदद लेनी पड़ गई।
शुक्रवार की शाम भनपुरी इलाके की एक कैमिकल फैक्टरी में जबरदस्त आग लग गई। फैक्टरी के अंदर का करीब 1 हजार स्कवायर फीट में रखा कच्चा माल जल उठा। आग इतनी भयावह है कि रायपुर से फायर ब्रिगेड की 5 गाडिय़ां पहले मौके पर पहुंची। स्थिति नहीं संभली तो दुर्ग जिले से भी फायर डिपार्टमेंट की टीम मौके पर मदद करने पहुंची। एयरपोर्ट से भी फायर ब्रिगेड की गाडिय़ां मौके पर भेजी गई। आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है। फायर फाइटर टीम के लोग पानी की तेज बौछार से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे। कुछ हिस्सों में कैमिकल की आग पर फोम स्प्रे किया गया। खमतराई थाने की टीम मौके पर आग की खबर पाकर आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई थी, इन सभी को यहां से खदेड़ा गया। कोलंबिया कैमिकल नाम के इस प्लांट में पेंट, ऑयल जैसे कैमिकल्स के प्रोडक्शन का काम होता है। जब फायर टीम ने गेट खोला तो धधकता हुआ कैमिकल बाहर आ गया। इसमें लावा जैसी उछाल दिख रही थी। गर्म कैमिकल के चारों तरफ फैलने की वजह से अंदर की तरफ जाकर आग बुझाने में रेस्क्यू टीम को भी दिक्कत हो रही थी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
