रायपुर। भाजपा विधायक एवं पूर्व कृषि मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने किसानों के धान के कीमत पर ₹1000 प्रति क्विंटल कटौती को किसानों के साथ अन्याय व छल बताते हुए कहां के यह योजना राजीव गांधी किसान अन्याय योजना हैं ।जिसमें सिर्फ और सिर्फ किसानों के साथ छल कपट व अन्याय किया जा रहा है। 25 सौ रुपये में एक एक दाना धान खरीदी की बात करने वाली सरकार पहले एक-एक दाना धान खरीदने के वादा से मुकरी अब ₹25 सौ रुपये क्विंटल की दर से धान का दाम देने से मुकर रही है।
श्री अग्रवाल ने कहां की कांग्रेस ने किसानों को 25 सौ रुपया प्रति क्विंटल धान खरीदने का सब्जबाग दिखाकर वोट लिया था ।पर चुनाव जीते ही दाना दाना धान खरीदने के वादे को 15 क्विंटल प्रति एकड़ कर दिया । 25 सौ रुपये के बजाय किसानों से केंद्र सरकार द्वारा घोषित दर पर ही मोटा धान को 1868 रुपये व पतला धान को 1888 रुपये क्विंटल में ही खरीदा गया । शेष अंतर की की राशि के लिए एक राजीव गांधी किसान अन्याय योजना लाया गया जिसके तहत पिछले साल भी अंतिम किस्त में किसानों के प्रति क्विंटल सौ रुपए प्रति क्विंटल तक की कटौती की गई ।वह इस बार किसानों को मिलने वाली राशि में से सीधे सीधे 1000 रुपये प्रति क्विंटल की कटौती की जा रही है । आखिर प्रदेश के किसानों के साथ ऐसा छल व लूट क्यों?
श्री अग्रवाल ने कहा कि छल कपट एवं किसानों के साथ अन्याय का कांग्रेस का इतिहास रहा है कांग्रेस जो विपक्ष में थी तब कांग्रेस पार्टी सदन से लेकर सड़क तक हल्ला करती थी कि प्रदेश के 45 लाख किसानों का धान भाजपा नहीं खरीद रही है.। सत्ता में आने के बाद कांग्रेस पार्टी ने 45 लाख की बात तो छोड़ दो पंजीकृत 21 लाख 52 हजार 982 किसानों का धान भी नहीं खरीदा सरकार ने 20 लाख 52 हजार 494 किसानों का धान ले देकर खरीदा । और सरकार यह भी बताएं की प्रदेश के 25 लाख किसान कहां गायब हो गए । क्यो 45 लाख किसानों की धान नही खरीदी जा रही है ? क्यो 45 लाख किसानों को राजीव गांधी किसान अन्याय योजना का 10 हजार रुपए एकड़ नही दिया जा रहा है ।
श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार की मंशा अब धान खरीदी की नहीं रही है । धान खरीदने से यह सरकार भाग रही है । इसलिए सरकार धान को छोड़कर अन्य फसल कोदो कुटकी मक्का गन्ना सोयाबीन अरहर लगाने पर प्रति एकड़ 10 हजार रुपया देने का झांसा फिर किसानों को दे रही है । और यह प्रयास कर रही है कि किसान धान की फसल ना लें और यह धान खरीदी से बच जाए ।
श्री अग्रवाल ने कहा कि सरकार या बताएं कि प्रदेश में कितने क्षेत्रों में कितने एकड़ो में कोदो कुटकी अरहर व सोयाबीन गन्ना व मक्का की खेती की जा रही है कितना उत्पादन हो रहा है सरकार के पास ना तो कोई कार्ययोजना है और नहीं कोई नीति है सिर्फ एक ही नीति है किसानों के साथ अन्याय वा छल करने की ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
