करगीरोड। कोटा क्षेत्र में सरपंचों के घर थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर, हैंड सेनेटाइजर, हैंडवाश का डिब्बा, काढ़ा का पाउच और हाथ धोने का साबुन पहुंचाया जा रहा है। कोरोर कीट के नाम पर सप्लाई होने वाले इन सामानों की क्वालिटी बेहद घटिया है। विडम्बना तो ये है कि इस सप्लाई के संबंध में न तो जनपद के CEO को पता है और न ही जनपद सदस्यों को जानकारी है। सरपंचों को भी पहले से कोई जानकारी नही है। बताया जा जरा है बड़े कमीशन पर पर कोरोना किट सप्लाई करने के लिए कोई गिरोह सक्रिय हो चुका है।

कोटा क्षेत्र के सरपंच और सचिव पिछले कुछ दिनों खासे परेशान है। क्योंकि कुछ लोग आ रहे है उन्हें एक कार्टून में समान टिकाकर पावती ले रहे है चले जा रहे है। सरपंच कार्टून खोलकर देख रहे है तो उसमें से थर्मल स्कैनर, ऑक्सीमीटर, हैंड सेनेटाइजर, हैंडवाश का डिब्बा, काढ़ा का पाउच और हाथ धोने का साबुन निकल रहा है। सरपंचों को ये समझ नही आ रहा है कि आखिर इसे भेज कौन रहा है। इसका करना क्या है। बताया जा रहा है डिब्बे में जो भी समान आ रहा है वो बेहद घटिया क्वालिटी का है।

क्षेत्र के सरपंचों का कहना है कि जब उन्होंने कोई सामान मंगाया ही नही है तो भेज कौन रहा है ? जब सरपंचों ने जनपद पंचायतों के CEO से संपर्क किया तो उन्होंने ने ऐसी किसी सप्लाई आदेश की जानकारी होने से इंकार किया है। मतलब साफ है कोरोना संक्रमण जैसी आपदा को अवसर में बदल दिया गया है और मंत्रालय स्तर पर ही सेटिंग करके समान सप्लाई करने का आर्डर पा गया है। यदि मामला प्रदेशभर में समान सप्लाई का है तो करोङो के वारे न्यारे होने वाले है। यदि जिला स्तर पर सप्लाई का आर्डर हुआ है तो जिला पंचायत अध्यक्ष और जिला पंचायत CEO कटघरे में खड़े हो सकते है। अब समान सप्लाई के पीछे कौन सा गिरोह सक्रिय है ये जांच का विषय हो सकता है। जनपद पंचायत कोटा के सीईओ महेश यादव का कहना है कि जनपद की ओर से कोई कोरोना कीट सप्लाई नही की जा रही है।

00 कीमत कई गुना ज्यादा
पंचायतो में दी गई समानों की कीमत मेडिकल स्टोर और अन्य दुकान की तुलना चार गुना से भी अधिक कीमत में सप्लाई की जा रही हैं। जो समान भेज गया है उसका प्रिंट रेत जोड़ने पर 25 हजार के आसपास हो रहा है। जबकि यही समान मेडिकल स्टोर से 4 हजार रुपए में मिल जा रहा है। कुल मिलकर देखा जाए तो करोना किट के नाम पर दोयम दर्जे का सामान और कई गुना अधिक कीमत पर पंचायतों को सप्लाई किया जा रहा है।
00 जनपद सदस्यों को भी पता नही
जनपद पंचायत कोटा के जनपद सदस्यों को ही पता नहीं उनके जनपद क्षेत्र मे घटिया कोरोना किट एवं नेटवर्क मार्केटिंग कंपनी आर सी ऍम का सामान पंचायतो मे पहुंच रहा है। क्षेत्र के जनपद सदस्य अनजान है और सरपंच गण जनपद कोटा से आया शासन द्वारा फ्री मे कोरोना किट समझकर ले रहे थे। जनपद कोटा के जनपद सदस्य धनसिंह पैकरा पुडू,राजकुमार राज शीस, नंदनी अली बाबा कश्यप, शांति बुधराम मरकाम सराईपाली,कन्हैया गंधर्व कोंचरा से फोन से इस मामले की जानकारी लिया गया सबने इसकी जानकारी नहीं होने की बात कही और कहा बिना जनपद सदस्यों के जानकारी के घटिया सामन वितरण करना गलत है।
00 सरपंच संघ में पहुंचा मामला
मनोहर ध्रुव -सरपंच संघ अध्यक्ष कोटा ने कहा बिना सरपंचो के मीटिंग लिए और जानकारी दिए समान की सप्लाई की जा रही है। सरपंच संघ उपाध्यक्ष एवं सरपंचगण कोटा – जयकुमारी प्रभु जगत चंगोरी, परमेश्वर मिरी खैरझिटी, विजय कोल शक्तिबहरा, पिंटू मरकाम प्रतिनिधि खुरदुर, सूर्यभान तंवर बिल्लीबंद, जग्गनाथ आर्मो, खैरा, मिथलेश मरकाम मनपहरी, नरेंद्र जगत प्रतिनिधी परसदा कोरी का कहना है कि हमारे पास भी कोरोना किट के नाम से जनपद कोटा से आया था हमने लौटा दिया। कम क़ीमत के सामान को जनपद कोटा के तरफ से महंगा मे दिया जा रहा है। इसलिए मना कर दिए। सिर्फ जनपद कोटा द्वारा आपदा मे व्यापार किया जा रहा है। जनता के हित छोड़ बिना टेंडर सरकारी किट के जगह पायवेट कंपनी का किट भेजवाया जा रहा है ये सरासर गलत है।
00 सरपंचों को कमीशनखोरी का संदेह
सरपंच गंगा दाऊ सिंह मरावी शिवतराई ने कहा जनपद कोटा द्वारा भेजवाया सामान अक्सीमीटर, प्लसमीटर घटिया टुटा फूटा सामान भेजवाया है। मार्केटिंग कंपनी आर सी ऍम का प्रोडक्ट को कमिसन के चककर मे स्वास्थ्य विभाग का सामान जनपद कोटा के तरफ से आया है। करके मेरे यहाँ छोड़ा है अब पता चल रहा इसका पेमेंट जनपद कोटा को करना होगा करके। ये अच्छी बात नहीं ये धोखा है सरपंच संघ मे इस बात को रखी जाएगी।
विनोद धुर्वे लालपुर सरपंच का कहना है की गाड़ी मे बैठकर कुछ लोग आये थे सामान लेकर बोले जनपद कोटा से आया है आपके पंचायत के लिए तो रख लिया गिफ्ट समझ के .
सरपंच परसापानी लैला बैगा का कहना है मै घर मे नहीं थी किसी दूसरे के घर मे जनपद कोटा से भेजवाया सामान रखा था।
सरवन गहवई रानीगांव का कहना है हा मेरे पास भी जनपद कोटा से किट आया है रख लिया हु अधिक जानकारी सचिव बताएँगे.
सरपंच भैसाझार अलका सहदेव राज का कहना है की हम लोग घर मे नहीं थे उसी समय जनपद कोटा से कोई व्यक्ति आकर कोरोना किट मेरे घर मे छोड़ा गया है जिसकी क़ीमत देख रहे है तो 21640 हो रहा है ये हमें जनपद कोटा द्वारा फ्री मे छोड़ा गया है करके गांव मे बाँट दिया हु अब बिल भेजेंगे तो ये गलत है.
सरपंच भूपेंद्र मरकाम पटैता, प्रदीप सिदार करपीहा ने भी कहा हम लोगों ने भी जनपद कोटा के तरफ से भेजवाये सामान को लिए है हमें जानकारी नहीं था इसलिए ले लिए जनपद पंचायत सीईओ कोटा एमके यादव का कहना है कि इस संबंध में मेरे को कोई जानकारी नहीं है पता चलने पर पंचायतों को नोटिस जारी किया हूं पंचायत को कोविड-19 के सामग्री खरीदने का अधिकार है प्रस्ताव बनाकर शासन की गाइड लाइन के हिसाब से खरीदी कर सकते हैं अगर कोई दूसरा व्यक्ति उक्त सामग्री को पहुंचाता है तो यह गलत है जानकारी होने से उक्त व्यक्ति के ऊपर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 6, 20264 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कार, वाकी टाकी और मोबाइल भी जप्त
बिलासपुरApril 6, 2026IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा, 3 गिरफ्तार, कार में घूम – घूमकर लगवा रहे थे हार जीत का दांव
बिलासपुरApril 6, 2026सेना ने जिला प्रशासन को वापस की 290.8 एकड़ जमीन, अब चकरभाठा में बन सकता है अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट
बिलासपुरApril 6, 2026जग्गी हत्याकांड के आरोप में अमित जोगी को उम्र कैद की सजा, हाईकोर्ट के डिवीजन बैंच ने दिया फैसला
