रायपुर। सूरजपुर कलेक्टर के अमानवीय कृत्य को देखते हुए मुख्यमंत्री ने उसे तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। उनके स्थान पर गौरव सिंग को नया कलेक्टर बनाया गया है। इसके अलावा युवक को तत्काल नया मोबाइल देने के लिए कहा गया है।
लॉकडाउन के दौरान सूरजपुर में बीच सड़क पर एक बालक को झापड़ मारने वाले और बाद में पुलिस से पिटवाने वाले कलेक्टर को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तत्काल प्रभाव से सूरजपुर से हटाने का आदेश दे दिया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उनके स्थान पर आईएएस गौरव कुमार सिंह को सूरजपुर के नए कलेक्टर के रूप में पदस्थ किया गया है। प्रदेश शासन के इस त्वरित निर्णय सर्वत्र सराहना की जा रही है।
सीएम भूपेश बघेल ने ट्वीट किया, “सोशल मीडिया के माध्यम से सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा द्वारा एक नवयुवक से दुर्व्यवहार का मामला मेरे संज्ञान में आया है। यह बेहद दुखद और निंदनीय है। छत्तीसगढ़ में इस तरह का कोई कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कलेक्टर रणबीर शर्मा को तत्काल प्रभाव से हटाने के निर्देश दिए हैं.”
सूरजपुर में कलेक्टर ने युवक के साथ दुर्व्यवहार के दौरान उसका मोबाइल क्षतिग्रस्त कर दिया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोबाइल की प्रतिपूर्ति के रूप में उस युवक को नया मोबाइल फोन उपलब्ध कराने आदेश जारी किए है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल में इसकी जानकारी देते हुए लिखा- मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने निर्देश दिए हैं कि सूरजपुर में कलेक्टर द्वारा नवयुवक के साथ दुर्व्यवहार के दौरान क्षतिग्रस्त मोबाइल की प्रतिपूर्ति के रूप में उस नवयुवक को नया मोबाइल फोन उपलब्ध कराया जाए।
दवा लाने जा रहा था युवक
शनिवार को सूरजपुर में लॉकडाउन के दौरान एक युवक पर्चा लेकर दवाई लेने मेडिकल स्टोर जा रहा था। इसी बीच कलेक्टर रणवीर शर्मा लॉकडाउन का जायजा ले रहे थे। इस दौरान सड़कों पर लोगों की आवाजाही देख वह गुस्सा हो गए। उनकी नजर एक युवक पर पड़ी। उन्होंने अपने सुरक्षा गार्डों से उसे रोकने को कहा। जब वह युवक कलेक्टर के पास आया तो वह मोबाइल पर दवा वाला पर्चा दिखाने लगा।
इससे नाराज कलेक्टर रणबीर शर्मा ने उसे थप्पड़ जड़कर मोबाइल नीचे फेंक दिया। थोड़ी देर बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा। रविवार को मुख्यमंत्री ने संज्ञान लेते हुए कलेक्टर को हटाने के निर्देश दे दिए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
