बिलासपुर। बेटे की कोरोना से मृत्यु के बाद बहु ने बहन के साथ मिलकर वृद्ध सास की पिटाई कर दी। बहु का आरोप है उसके पति का ईलाज सास-ससुर ने ठीक से नही कराया। जिसके कारण पति की मौत हो गई। वृद्ध सास की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने बहु और उसकी बहन पर एफआईआर दर्ज कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार सरगांव निवासी 65 वर्षीय रोहणी शर्मा पति छेदी लाल शर्मा के छोटे पुत्र विजय शर्मा पिछले माह कोरोना होने पर केयर एंड क्योर हास्पिटल में भर्ती करवाया गया था। विजय शर्मा शासकिय शिक्षक थे। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई थी। रोहणी शर्मा अपने पति छेदी लाल शर्मा के साथ अपने बड़े पुत्र के यहां बैमा नगोई मार्ग स्थित शर्मा विहार में आ कर रुकी थी। उनकी बहू ने फोन कर के पति के सर्विस से जुड़े दस्तावेजो के साथ उसके पेन कार्ड आदि की मांग अपने ससुर से की, तब उनके ससुर ने सारे दस्तावेजो के सरगांव में होने का हवाला देते हुए दूसरे दिन ला कर देने की बात कही। दस्तावेजो को लेने के लिए उनकी बहू शनिवार शाम 7 बजे के लगभग अपनी बहन आस्था पांडेय के साथ आई। इस दौरान रोहणी शर्मा के बड़े बेटे बहु गांव गए हुए थे। घर मे केवल सास और ससुर ही थे। बहु दीक्षा शर्मा ने कागजात देर से देने और पति का ईलाज ढंग से नही करवाने का आरोप लगा कर अपनी बहन आस्था के साथ मिल कर अपनी सास रोहणी शर्मा के साथ मार पीट शुरू कर दी, तब घबराएं ससुर के शोर मचाने पर उनकी बहू व उसकी बहन भाग गई। पुलिस ने शिकायत के बाद धारा 323,294,506,34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
00 भाई के पुलिस में होने की दिखाई धौस
प्रार्थियो के अनुसार उनकी बहू का रिश्ते का भाई पुलिस विभाग में पदस्थ हैं, जिसकी धौस आये दिन बहु दे कर कहती हैं कि हम चाहें जो भी कर ले पुलिस हमारे ऊपर एफआईआर दर्ज नही कर सकती। उल्टा मैं चाहू तो अपने भाई को बोल कर तुम्हारे पूरे खानदान को झूठे मामले में फंसवा दूँगी। रोहणी शर्मा के अनुसार उनकी बहू ने मारपीट कर जाते समय भी कहा कि उनका भाई सरकण्डा थाने पहुँच गया हैं, तुम लोग चाहो तो शिकायत करने जा कर देख लो, उल्टा पुलिस तुम लोगो के ऊपर ही एफआईआर दर्ज कर लेगी। पीड़ितों ने इसकी शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 23, 2026घोंघा नदी में डूबने से तीन बच्चों की मौत, स्कूल से लौट रहे थे समडिल के तीनों बच्चे, गांव में मचा कोहराम
बिलासपुरAugust 22, 2026दो भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, फंस गए फर्जीवाड़ा में, क्या है… मामला पढ़े खबर…
शिवरीनारायणAugust 22, 2026श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को याद किए गए महन्त लाल दास जी महराज, मठ में हुआ ब्राह्मण भोज का आयोजन
बिलासपुरAugust 21, 2026स्टेट बैंक के पीछे लगा था जुवाड़ियों के फड़, पुलिस ने किया 7 लोगों को गिरफ्तार
