रायपुर। दुर्ग जिले से छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कॉमर्स के उपाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद शाम को उन्हें रायपुर के न्यायालय में पेश किया गया।
छत्तीसगढ चेम्बर ऑफ कॉमर्स दुर्ग जिले के उपाध्यक्ष बहुचर्चित सराफा व्यवसायी प्रकाश चंद सांखला को आज गिरफ्तार कर लिया गया है। राजस्व खुफिया निर्दशालय के अधिकारियों ने कस्टम एक्ट 1962 की धारा 135/104 के तहत मामला दर्ज कर आज शाम रायपुर के न्यायिक दण्डाधिकारी प्रथम श्रेणी विजय सोनी के न्यायालय में पेश किया गया। प्रकाशचंद सांखला के भतीजे से अभी भी पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि कस्टम चोरी के मामले में सागर मध्यप्रदेश व राजनांदगांव में राजस्व खुफिया निर्दशालय की ओर से पिछले दिनों मारे गए छापे के बाद मिली जानकारी के आधार पर 25 मई को सांखला के निवास व दुकान मे छापे मारे गए थे।
डीआरआइ (डायरेक्टोरेट आफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस) की टीम पुख्ता जानकारी के आधार पर दुर्ग पहुंची थी। दरअसल यह जानकारी मध्य प्रदेश के सागर से मिला था। जहां आठ किलो सोने के साथ चार आरोपित पकड़े गए थे। दूसरा इनपुट राजनांदगांव के सराफा व्यापारी वैद्य के यहां से मिला था। भोपाल व नागपुर टीम द्वारा की गई छापेमारी के आधार पर डीआरआइ की टीम दुर्ग पहुंची थी।
डीआरआइ की टीम बुधवार दोपहर सराफा कारोबारी प्रकाश सांखला को दोनों मामलों में पूछताछ के लिए रायपुर ले कई गई थी। वहीं उसके भतीजे नितेश सांखला से डीआरआइ की एक टीम कोतवाली थाना दुर्ग में पूछताछ करती रही।
बता दें कि चेंबर आफ कामर्स के उपाध्यक्ष व सराफा कारोबारी प्रकाश सांखला के महावीर कालोनी स्थित आवास में छापामारी के दौरान डीआरआइ की टीम ने 65 लाख रुपये नकद व एक किलो सोना बरामद किया था। साथ ही तीन लोगों के खिलाफ एफआइआर के लिए आनलाइन आवेदन दिया गया है। जिसमें से दो लोगों के नाम नत्थू तथा राजेंद्र जैन है। इस करवाई से प्रदेश के सराफा ब्यापारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
