रायपुर। पूर्व संसदीय सचिव व भाजपा के पूर्व विधायक युद्धवीर सिंह जूदेव ने जशपुर के स्वास्थ विभाग पर गम्भीर आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि अधिकारियों ने एक करोड़ रुपए की फर्जी खरीदी की गई है। जूदेव ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखते हुए कहा है कि आप करवाई नहीं करेंगे तो उन्हें मजबूरन कोर्ट और कैग में जाना पड़ेगा।
पत्र के माध्यम से उन्होंने मुख्य्मंत्री को बताया है कि नामचीन और निजी फर्मों को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से स्वस्थ विभाग जशपुर में एक करोड़ छत्तीस हजार नौ सौ 74 रुपये का बड़ा घोटाला किया गया है। वित्तीय वर्ष 19-20 और 20-21 के बिलों में बिना क्रय नियमो का पालन किये और बगैर टेंडर जारी किए क्रय समिति के अनुमोदन बिना करोड़ो रूपये का फजऱ्ीवाडा कर राशि भुगतान करने की कार्यवाही की जा रही है। उन्होंने बताया है कि इस करोड़ो के फर्जीवाड़ा में जिला अस्पताल के सिविल सर्जन की अहम भूमिका है। सिविल सर्जन द्वारा क्षमता से अधिक खरीददारी की गई। खरीदी की गई सामग्रियों का भौतिक सत्यापन तक नही कराया गया।
मुख्य्मंत्री को लिखे गए पत्र में युद्धवीर ने उन फर्मों के नाम का भी जिक्र किया है जिन्हें फायदा पहुंचाकर कमीशनखोरी का बड़ा खेल खेल खेला जा रहा है।खास बात यह है कि ये बहुत सारे फर्म रायगढ़ और जशपुर के हैं, उनके द्वारा दी गयी फर्मों सूची में श्री श्याम सर्जिकल रायगढ़, जिंदल इंटर प्राइजेज रायगढ़, चंद्रा मेडिकल एजेंसी रायगढ़, गुप्ता बुक डिपो जशपुर, रायपुर साइंटीफिक खमतराई रायपुर, सत्या इंटरप्राइजेज रायपुर, विजय स्टील इंडस्ट्रीज रायगढ़, न्यू साव इलेक्ट्रॉनिक्स जशपुर,कुमुद टेक्सटाइल्स खादी ग्रामोद्योग गम्हरिया जशपुर, काम धेनु सिक्युरिटी सर्विस इंदौर शामिल है। उक्त पत्र के माध्यम से वे संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की अपेक्षा रख रहे हैं यदि नहीं हुआ तो वे कैग व न्यायालय की शरण में जाने बाध्य होंगे। जूदेव के इस खुलासे से विभाग में हडकंप मचा हुआ है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
