भाजपा ने 6 पार्षदों को पार्टी से निकाला, कांग्रेस को राहत, उपाध्यक्ष के लिए BJP ला सकता है अविश्वास प्रस्ताव

बेमेतरा। भारतीय जनता पार्टी ने उन 6 पार्षदों को पार्टी से निकाल दिया है जो नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में क्रॉस वोटिंग किया था। इस क्रॉस वोटिंग के कारण ही बहुमत होने के बावजूद अपना अध्यक्ष नही बना पाया था। भाजपा की इस करवाई से अध्यक्ष पद को लेकर कांग्रेस निश्चिंत हो गई है। अभी तक उन्हें अविश्वास प्रस्ताव का डर सता रहा था।

5 जनवरी 2020 को नगर पालिका अध्यक्ष के लिए हुए चुनाव में भाजपा के पास पर्याप्त बहुमत होने के बाद भी अध्यक्ष बनाने में नाकाम हो गई थी। जबकि उपाध्यक्ष के चुनाव में भाजपा पार्षद पंचू साहू को पूरे 11 मत लेकर उपाध्यक्ष बन गए थे। चुनाव के बाद पार्टी ने इसे गंभीरता से लिया था और जिला भाजपा संगठन से पूरे घटनाक्रम की जानकारी मंगाई गई थी।रिपोर्ट मिलने के बाद पार्टी में गहन चिंतन- मनन के बाद बेमेतरा नगर पालिका के उपाध्यक्ष पंचू साहू, पार्षद नीतू कोठारी, पार्षद नीलू राजपूत, पार्षद घनश्याम देवांगन, पार्षद वीरेंद्र साहू तथा पार्षद वेद राम साहू को पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने के कारण छह साल के लिए निष्कासित कर दिया गया है। नगर पालिका बेमेतरा में संपन्न हुए चुनाव के 16 महीने बाद पार्टी ने छह पार्षदों को नगर पालिका अध्यक्ष के चुनाव में क्रास वोटिंग के लिए दोषी पाया है। संगठन की इस कार्रवाई के बाद माना जा रहा है कि देर सबेर उपाध्यक्ष पंचू साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी लाया जा सकता है। भाजपा की इस कार्रवाई केबाद एक तरह से नगरपालिका में कांग्रेस को संजीवनी जरूरी मिल गई है तथा अब तक के बने हालात और असमंजस की स्थिति अब पूरी तरह से साफ हो गई है कि आने वाले दिनों में अब नगर पालिका अध्यक्ष को किसी तरह का खतरा नहीं रह गया है। क्योकि निष्कासन के बाद अब कांग्रेस के जहां आठ पार्षद पालिका में है। वहीं, भाजपा के छह पार्षद और एक पार्षद निर्दलीय है। अब भाजपा से निष्कासित छह पार्षदों की स्थिति क्या होगी या आने वाले दिनों में ही स्पष्ट हो पाएगा। बहरहाल, भाजपा की इस कार्रवाई के बाद एक तरह से नगरपालिका बेमेतरा में भाजपा की राजनीति गर्म हो गई है।गौरतलब है कि बेमेतरा के 21 वार्डों में से 12 वार्ड में भाजपा, एक वार्ड में निर्दलीय तथा आठ वार्डों में कांग्रेस के पार्षद चुनाव जीतकर आए थे। लेकिन जब नगर पालिका अध्यक्ष का चुनाव हुआ तो कांग्रेस समर्थित शकुंतला मंगत साहू 15 वोट लेकर चुनाव जीत गई थी। जबकि भाजपा समर्थित अध्यक्ष के उम्मीदवार सजनी यादव को महज सात मत ही प्राप्त हो पाए थे। दूसरी तरफ घंटे बाद हुए उपाध्यक्ष चुनाव में भाजपा समर्थित उम्मीदवार पंचू साहू को 11 मत मिले थे और कांग्रेस समर्थित उम्मीदवार मनोज शर्मा को 10 मत ही मिल पाए थे। जिसके चलते नगरपालिका बेमेतरा में कांग्रेस की अध्यक्ष शकुंतला साहू तथा उपाध्यक्ष पद पर भाजपा के पंचू साहू निर्वाचित किए गए थे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *