रायपुर। पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. शक्राजीत नायक (Dr. Shakrajit Nayak)का शनिवार को निधन हो गया है। उनका इलाज राजधानी रायपुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। वे रायगढ़ के विधायक श्री प्रकाश नायक के पिता थे।
शक्राजीत नायक ने अपना राजनीतिक सफर बीजेपी से शुरु किया था बाद में वे कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष स्व. नंद कुमार पटेल के बेहद करीबी लोगों में गिना जाता था। वर्तमान में उनके पुत्र प्रकाश नायक रायगढ़ से कांग्रेस के विधायक चुने गए हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पूर्व सिंचाई मंत्री और वरिष्ठ नेता डॉ. शक्राजीत नायक के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने डॉ. नायक के शोक संतप्त परिवारजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट करते हुए, ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और उनके परिवारजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए प्रार्थना की है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
