सूरजपुर। सूरजपुर के धड़सेड़ी गांव पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के हेलीकॉप्टर का कांच लैंडिंग के दौरान हवा में क्रैक हो गया। हालांकि पायलेट की सूझबूझ से हेलीकॉप्टर को सुरक्षित लैंड कराया गया। इस हादसे में मंत्री सिंहदेव समेत हेलीकॉप्टर में सवार सभी लोग सुरक्षित है।
सूरजपुर जिले के धड़सेड़ी गांव में कुएं धंसने से 6 मजदूर मलबे में दब गए। इस हादसे का मुआयना करने रविवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अंबिकापुर से धड़सेड़ी गांव हेलीकॉप्टर से आ रहे थे। इसी दौरान लैंड करने के पहले हवा में ही हेलीकॉप्टर का कांच क्रैक हो गया। जिसके बाद पायलट ने सुरक्षित हेलीकॉप्टर को लैंड कराया। हेलीकॉप्टर में खराबी आने के कारण स्वास्थ्य मंत्री सड़क के रास्ते अंबिकापुर के लिए रवाना हुए। फिलहाल हेलीकॉप्टर भैयाथान के समोली गांव के स्टेडियम में लैंड किया गया है और उसकी मरम्मत कराई जा रही है।दरअसल, धड़सेड़ी गांव में मनरेगा के तहत कुआं खुदाई का काम चल रहा है। शनिवार लगभग 5 बजे कुआं खोद से समय हादसा हो गया था। निर्माणाधीन कुएं में मिट्टी धंसने से 6 मजदूर मलबे में फंस गए थे। इसमें 3 लोगों को बाहर निकाल लिया गया था। बाकी तीन को निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा है। तीन में से एक मजदूर का शव बाहर निकाल लिया गया है। बाकी दो शवों को निकालने लिए रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5.25-5.25 लाख रुपये मुआवजे की घोषणा की है। रविवार को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव मजदूरों के परिजनों से मिलने पहुंचे थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
