बिलासपुर। आबकारी सहायक आयुक्त टीपी भूखाखरे ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। मामले की जानकारी सुबह करीब 11 बजे हुई। टीपी भूसाखरे आज रिटायर्ड होने वाले थे। विभाग में उनके लिए विदाई कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया था। रोज की तरह सहायक आयुक्त का ड्रायवर उन्हें लेने उनके घर गुलाबनगर मोपका गया। ड्रायवर ने दरवाजा खटखटाया, लेकिन अन्दर से दरवाजा नहीं खुला। करीब एक घण्टे के बाद मामले की जानकारी ड्रायवर ने विभाग प्रमुख को दी। इसके बाद पुलिस को भी सूचना दी गयी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। इसके बाद दरवाजा तोड़कर पुलिस अन्दर घुसी, अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी दंग रह गई। टीपी भूसाखरे पंखे के सहारे फांसी पर लटके मिले। छानबीन के दौरान पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जानकारी के अनुसार सुसाइड नोट में भूसाखरे ने लिखा है कि आत्महत्या के लिए कोई जिम्मेदार नहीं है। वह अपने शारीरिक परेशानियों के चलते आत्महत्या कर रहे हैं। फिलहाल सरकन्डा पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है। जानकारी देते चलें कि आज ही सहायक आयुक्त टीपी भूसाखरे रिटायर्ड होने वाले थे। इसलिए विभाग में उनके लिए विदाई सम्मान का आयोजन किया गया था। विभाग के लोगों ने बताया कि टीपी भूसाखरे घर में अकेले रहते थे। परिवार रायपुर में रहता है। पुलिस और विभाग की तरफ से परिवार को जानकारी भेज दी गयी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
