बिलासपुर। रतनपुर क्षेत्र के एक गांव में युवक ने अपने ही बाप को कुल्हाड़ी से काट दिया है। जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।


जानकारी के मुताबिक, ग्राम पंचायत रिंगवार के आश्रित ग्राम पिपरपारा निवासी भावन सिंह (60) और उसका बेटा सियाराम (30) सोमवार रात खाना खाने के बाद साथ में ही आंगन में सोए हुए थे। अगले दिन मंगलवार सुबह परिजन सोकर उठे तो आंगन में भावन सिंह की खून से लथपथ लाश पड़ी थी। इसके बाद घर में चीख-पुकार मच गई। इस बीच परिजनों को पता चला कि भावन सिंह की हत्या सियाराम ने ही की है तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच कर रही है। भावन सिंह के शरीर पर कई जगह चोट के निशान मिले हैं। रतनपुर थाना प्रभारी हरविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पुत्र सियाराम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है। कुल्हाड़ी से भावन के ऊपर लगातार कई वार किए गए हैं। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद स्पष्ट होगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
