बिलासपुर। समाज मे कुछ शख्सियत ऐसे होते है जिनका कोई कुछ नही बिगाड़ सकता। कोरोना भी नहीं …, अधिकारी भी नही…, नियम-कानून भी नही…। इनका औरा इतना बड़ा होता है कि इनके आसपास रहने वालों का भी कुछ नही बिगड़ता। तभी तो सारी सामाजिक, राजनैतिक जलसे पर प्रतिबंध लगने के बावजूद सैकड़ो लोगों के बिच जन्मदिन की पार्टी भी मना ली जाती है। जरा देखिए तखतपुर क्षेत्र में क्या हो रहा है ?

कोरोना काल में जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों द्वारा जनता से सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करने और कोरोना से बचने की लाख मिन्नतें की जाती है। लेकिन जब खुद जनप्रतिनिधि अपना जन्मदिन मनाते हैं तब नियमों और खतरे की परवाह कोई नहीं करता। बिलासपुर में ऐसा ही एक मामला चर्चा का विषय बना हुआ है, जहां तखतपुर की विधायक और संसदीय सचिव रश्मि सिंह अपने जन्मदिन पर सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों और कोरोना के खतरे को दरकिनार करते हुए जमकर नियमों की धज्जियां उड़ाई। एक तरफ जिला कलेक्टर द्वारा सार्वजनिक आयोजनों में प्रतिबंध लगाया गया है तो दूसरी ओर खुलेआम संसदीय सचिव को कार्यक्रमों में शामिल होते देखा गया। इतना ही नहीं कार्यक्रम के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग के नियमों का पालन करना तो छोड़िए कई जगहों पर किसी ने मास्क लगाना तक जरूरी नहीं समझा था। ऐसे में जहां पुलिस प्रशासन लोगों को रास्ते में रोक रोक कर मास्क नहीं लगाने पर कार्रवाई कर रही है वही विधायक और सरकार की करीबी और संसदीय सचिव पर अब तक कोई कार्रवाई करेगा क्या ? नही कर सकते क्योंकि अधिकारी इनसे डरते है … थरथर कांपते है। तो कार्रवाई की उम्मीद बेमानी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 22, 2026दो भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, फंस गए फर्जीवाड़ा में, क्या है… मामला पढ़े खबर…
शिवरीनारायणAugust 22, 2026श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को याद किए गए महन्त लाल दास जी महराज, मठ में हुआ ब्राह्मण भोज का आयोजन
बिलासपुरAugust 21, 2026स्टेट बैंक के पीछे लगा था जुवाड़ियों के फड़, पुलिस ने किया 7 लोगों को गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 21, 2026लिमतरा में आवारा मवेशियों को लेकर बवाल, 8 ने मिलकर 4 पर किया प्राणघातक हमला, एक की मौत, 7 गिरफ्तार
