रायपुर। कांग्रेस ने महंगाई को केंद्र सरकार के खिलाफ मुद्दा बनाने की मुहिम तेज हो गई है। इसी कड़ी में शनिवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष से लेकर बूथ स्तर के कार्यकर्ता धरने पर बैठे। कोविड प्रोटोकाल को ध्यान में रखते हुए नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने घरों के सामने धरने में बैठकर मंहगाई का विरोध किया।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सिविल लाइंस स्थित बस्तर बाड़ा स्थित अपने आवास के बाहर मंच लगाया। उनके साथ राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला, युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कोको पाढ़ी भी धरने पर बैठे। कांग्रेस नेताओं ने हाथ में तख्तियां ले रखी थीं, जिस पर मूल्य वृद्धि के विरोध में स्लोगन और नारे लिखे हुए थे। रायपुर शहर जिला कांग्रेस के अध्यक्ष गिरीश दुबे की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुछ अनोखा किया। कांग्रेस नेताओं ने खाली सिलेंडर रखे, तेल, दाल और दूसरी खाद्य वस्तुओं के पैकेट रखकर पिछले सात साल में बढ़े दाम का अंतर दिखाने की कोशिश की। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने थाली बजाकर अपना विरोध जताया। प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन की अगुवाई में बैठे कांग्रेस प्रदर्शनकारियों ने अपने सामने ठेले पर बाइक रखकर पेट्रोल मूल्य वृद्धि का विरोध किया। प्रदेश भर में यह प्रदर्शन सुबह 10 बजे से शुरू हुआ।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से देश की अर्थव्यवस्था अपने सबसे बुरे दौर में है। लोगों का रोजगार छूट रहा है। इसमें भी सरकार डीजल-पेट्रोल और खाद्य वस्तुओं का मूल्य बढ़ाकर अपनी जेब भर रही है। इसकी वजह से लोगों की बचत प्रभावित हो रही है। जनता को गरीबी में ढकेला जा रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
