जांजगीर-चांपा। बेटी से छेड़छाड़ करने वाले युवक की युवती के बाप ने हत्या कर दिया। यही नहीं युवक का शव जमीन के अंदर 15 फीट नीचे गड्ढे में दबा दिया। हत्या के 40 दिन बाद जांजगीर पुलिस ने इसका खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

मामला मालखरौदा थाना क्षेत्र के अड़भार चौकी की है। ठाकेन्द्र देवांगन नामक युवक के गुमशुदगी की सूचना उसके परिजनों ने दी थी जिस पर 30 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज की गई थी। जांच के दौरान गुम इंसान के परिजनों के द्वारा ज्ञापन भी सौंपा गया था, परंतु कुछ विशेष जानकारी हाथ नहीं लगी। एक माह बाद गुम इंसान के परिजन पुलिस अधीक्षक से मिलकर पुनः निवेदन किया, इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजय महादेवा के नेतृत्व में एक विशेष टीम तैयार की गई और गुमशुदा इंसान की सूचना देने पर ₹5000 के इनाम की भी घोषणा की गई। जांच के दौरान मुखबिर से सूचना के आधार पर संदेही अजय देवांगन से बारीकी से पूछताछ की गई। तब संदेही ने बताया कि युवक ठाकेंद्र देवांगन उसकी बेटी के साथ छेड़छाड़ करता था। जिससे वह और उसका परिवार काफी परेशान था। इस वजह से उसने अपनी बेटी के मोबाइल से मैसेज कर आरोपी को बुलाया और गमछे से उसकी गला घोट कर हत्या कर दी। आरोपी अजय देवांगन ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि हत्या के बाद डीबी पावर प्लांट के मजदूर यार्ड में शव को फेंक दिया और उसके ऊपर लगभग 15 फीट राखड़ डालकर ढंक दिया। पुख्ता जानकारी मिलने पर न्यायिक मजिस्ट्रेट की अनुमति से स्थान को खुदवाया गया और शव को बरामद किया गया। शव पर मिले कपड़े और अन्य सामानों से परिजनों ने उसकी पहचान गुम इंसान ठाकेन्द्र देवांगन के रूप में की। पुलिस ने आरोपी अजय देवांगन को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया जहां से उसे जेल दाखिल कर दिया गया है। साथ ही पुलिस अधीक्षक द्वारा गठित जांच दल के सदस्यों को इस हत्याकांड के खुलासे के बाद प्रशस्ति पत्र एवं इनाम प्रदान किया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
