महासमुन्द। महासमुंद में पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफास किया है जो मारुति इको कार के साइलेंसर से कीमती मेटल डस्ट पैलेडियम की चोरी किया करता था। पुलिस के अनुसार इस धातु की कीमत 20 हजार रुपए किलो है। पुलिस ने गिरोह के 7 सदस्यों को गिरफ्तार किया हैं और 4 लाख रुपये कीमत की पैलेडियम धातु जब्त की है।
पुलिस ने मीडिया के समक्ष आरोपियों को पेश करते हुए बताया कि मारुति इको वाहनों के साइलेंसर में चलने के दौरान जो डस्ट जमा होता है उसमें कीमती धातु पैलेडियम का अंश होता है। इसी डस्ट को निकालने का काम यह गिरोह करता था। इस गिरोह का मास्टर माइंड महासमुन्द निवासी गोविंद सिंह पिता कप्तान सिंह निकला। उसके गिरोह में रायपुर सहित अलग-अलग शहरों के लोग शामिल हैं। आरोपी के अनुसार उसे यू ट्यूब से पता चला कि मारुति इको वाहन के साइलेंसर से कीमती धातु निकलता है। गिरोह मारुति इको वाहन की तलाश में लगा रहता था। जैसे ही मौका मिलता ये कहीं भी खड़ी गाड़ी का साइलेंसर निकालते और उसमें से डस्ट निकाल कर साइलेंसर वापस गाड़ी में फिट कर देते। इस पूरी प्रक्रिया में इन्हें बमुश्किल आधे घंटे का समय लगता और वाहन मालिक को इसका पता भी नहीं चलता था कि उसके वाहन के साथ साथ छेड़छाड़ की गई है। पुलिस ने इस गिरोह से 20 किलोग्राम पैलेडियम जब्त किया है। जिसकी कीमत लगभग 4 लाख रुपये है। साइलेंसर से निकाले गए डस्ट को पिघला कर पैलेडियम तैयार किया जाता था। यह धातु सोने को कठोर करने के अलावा कई अन्य कार्यों में इस्तेमाल किया जाता है। आरोपियों के अनुसार पिछले एक दो महिने के अंदर महासमुन्द क्षेत्र के कचहरी, टेक्सी स्टैण्ड, शेरगांव, जामगांव, बेमचा, ईमली भाठा, स्टेशन रोड, फिंगेश्वर, राजिम गरियाबंद, धमतरी, बलौदाबाजार से लगभग 48 ईको मारूती कार से कीमती धातु की चोरी कर चुके है। पुलिस ने आरोपीयों के कब्जे से चोरी के मेटल डस्ट (पैलेडियम) करीबन 20 किलोग्राम जब्त किया है। जिसकी किमती बाजार 4 लाख रुपए बताई जा रही है। इसके अलावा आरोपियों से 2 नग मोटर सायकल, 7 नग मोबाईल, नगदी रकम 7 हजार रुपए, साईलेंसर खोलने के औजार पाना पेंचिस, हथौड़ा, पेचकस जब्त किया है। आरोपियों से जब्त किए गए समान की कुल कीमती 5 लाख 37 हकार 500 रुपए है। आरोपीयों के विरूध्द धारा 41(1-4)जा.फौ./379, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबध्द किया गया है।
00 इन रोपियों के खिलाफ हुआ जुर्म दर्ज
आरोपी गोविंद सिंह राजपुत के निशानदेही पर आरोपी फरमान खान पिता इरफान खान उम्र 30 साल सा. नारायणपुर थाना छतारी जिला बुलंद शहर उ0प्र0, इकरार खान पिता अनवर खान उम्र 30 साल सा. रामपुर साहपुर जिला अलिगढ़ उ0प्र0, मुकिम खान पिता मुजिम खान उम्र 28 साल निवासी मकसुदपुर जिला ऐटा उ0प्र0, रिंकु उर्फ चंद्रजीत यादव पिता अनुप यादव उम्र 30 साल सभी हाॅल निवास व्यास तालाब बीरगांव रायपुर, साजिद खान पिता शाबीर खान उम्र 25 साल, साजिम खान पिता मस्तुर अली उम्र 18 साल साकिनान मकसुदपुर थाना जलेशर जिला ऐटा उ0प्र0 हाॅल फरिदनगर सुपेला भिलाई छ0ग0 को पुलिस अभिरंक्षा में लेकर पुछताछ किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 6, 20264 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार, कार, वाकी टाकी और मोबाइल भी जप्त
बिलासपुरApril 6, 2026IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा, 3 गिरफ्तार, कार में घूम – घूमकर लगवा रहे थे हार जीत का दांव
बिलासपुरApril 6, 2026सेना ने जिला प्रशासन को वापस की 290.8 एकड़ जमीन, अब चकरभाठा में बन सकता है अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट
बिलासपुरApril 6, 2026जग्गी हत्याकांड के आरोप में अमित जोगी को उम्र कैद की सजा, हाईकोर्ट के डिवीजन बैंच ने दिया फैसला
