बिलासपुर। राजधानी के बाद न्यायधानी की पुलिस भी बच्चों द्वारा ऑनलाइन चाकू मंगाने के मामले में गंभीर हो गई है। पुलिस अध्यक्ष प्रशांत अग्रवाल के निर्देश पर 306 लोगों की सूची तैयार की गई है। जिन्होंने ऑनलाइन चाकू मंगाए है। इनमे में 2 सौ चाकू पुलिस ने जमा कर लिए है।

न्यायधानी में ऑनलाइन शॉपिंग के जरिए धारदार हथियार मंगाने वालों के विरूद्ध विशेष अभियान जारी है। बिलासपुर पुलिस ने 200 से अधिक धारदार चाकू जमा कराए हैं। दरअसल अवैध रूप से चाकू लेकर घूमने वालों और बिक्री करने वालों की पतासाजी कर पुलिस जांच में जुटी हुई है। इसी कड़ी में सोमवार को पुलिस ने 200 ऑनलाइन मंगाए गए चाकू जमा कराए हैं। जिले में निवासरत 306 लोगों ने ऑनलाइन के माध्यम से धारदार एवं बटनदार चाकू मंगाए है। अब तक के विशेष अभियान में अलग-अलग थानों में कुल 200 से अधिक चाकू जमा कराए गए हैं। चाकू जमा कराकर उनके परिजनों को थाना बुलाकर समझाइश दी जा रही है। पुलिस के विशेष अभियान से डर कर कुछ लोगों ने और उनके परिजनों ने चाकू को तोड़ दिया है तो कुछ लोगों ने फेंक दिया है। ऐसे लोगों से लिखित में जानकारी भी ली जा रही है। सूची में शामिल उन व्यक्तियों से भी संपर्क किया गया है, जो लाॅकडाउन होने के कारण बिलासपुर से बाहर चले गए थे। वह भी कुछ दिनों बाद बिलासपुर आकर चाकू जमा करेंगे।
सूची में नामित कुछ लोगों के मोबाइल नंबर बंद बता रहे हैं, उनके संबंध में भी तकनीकी विश्लेषण कर उनसे संपर्क करने के प्रयास किए जा रहे है। चाकू के विशेष अभियान की परिजनों ने प्रशंसा की है और अपने बच्चों के साथ स्वयं थाना आकर चाकू जमा करा रहे हैं। ऐसे लोगों पर बिलासपुर पुलिस नजर रख रही है। जिन्होंने ऑनलाइन साइट से धारदार हथियार मंगाए हैं।
बिलासपुर पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे ऑनलाइन शाॅपिंग साइट्स से बटनदार, धारदार और घातक चाकू/गुप्ती जैसे अन्य हथियार न मंगाए। इस संबंध में कोई भी जानकारी होने पर बिलासपुर पुलिस का सहयोग करें। इससे चाकूबाजी की घटनाओं पर पूर्ण रूप से काबू पाया जा सकेगा। बिलासपुर पुलिस का यह अभियान जारी रहेगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
