बिलासपुर। जिस घायल बाघिन को कल ATR में देखा गया था आज उसे रेस्क्यू कर लिया गया है। बाघिन के पीठ में घाव है जिसे साफ करके मरहम पट्टी की गई है। फिलहाल बाघिन को इलाज के लिए कानन पेंडारी लाया गया है, यहां इलाज में 4 से पांच दिन लग सकते है। ATR के अधिकारियों ने शिकार जैसी संभावनाओं से साफ इंकार किया है। हालांकि जानकारों का कहना है कि मामला शिकार का ही है।

सोमवार की दोपहर अचानकमार टाइगर रिजर्व छपरवा रेंज में एक घायल बाघिन दिखाई दिया था। शाम होते-होते यह समाचार आग की तरह गांव से लेकर शहर तक फैल गया था। बाघिन के घायल अवस्था मे दिखाई देने की सूचना पर वन विभाग के अधिकारी भी सकते में थे। लिहाज ATR के उप संचालक और DFO सत्यदेव शर्मा के साथ डेरा डाल दिया और ग्रामीणों और बीटगार्ड के साथ मिलकर बाघिन की खोज शुरू हो गई। देरशाम को बाघिन का लोकेशन छपरवा रेंज के बरमान नाला बिट के कक्ष क्रमांक 355 में मिल गया, लेकिन रात होने के कारण उसे ट्रेंकुलाइजेशन नही किया गया और रेस्क्यू नही की गई। सुबह होते ही अधिकारी फिर सक्रिय हुए और बाघिन को रेस्क्यू करने ऑपरेशन शुरू हुआ। जंगल सफारी से आए रेस्क्यू टीम ने सबसे पहले बाघिन को ट्रेंकुलाइज किया और जैसे ही वह बेहोश हुई नजदीक जाकर पकड़ लिया गया। रेस्क्यू टीम में डॉक्टर भी थे उन्होंने सबसे पहले बाघिन का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान उन्हें बाघिन के पीठ पर घाव मिला। डॉक्टर ने घाव की सफाई करके तत्काल इलाज शुरू कर दिया। इलाज के बाद ATR के DFO सत्यदेव शर्मा ने डॉक्टरों की सलाह पर CCF वाईल्ड लाइफ से चर्चा करके घायल बाघिन को कानन पेंडारी ले आए है। यहां पर उसका इलाज किया जा रहा है।
00 घाव 15-20 दिन पुरानी
ATR के उपसंचालक और DFO सत्यदेव शर्मा ने बताया कि बाघिन के पीठ में जो घाव है वह 15-20 दिन पुरानी है। घाव में मक्खियों का लार्वा पाया गया। जिसे साफ कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में बाघिन को जंगल मे नही छोड़ा जा सकता था इसलिए इलाज के लिए उसे कानन पेंडारी लाया गया है। जहां अभी 4 से 5 दिन इलाज किया जाएगा। इससे ज्यादा समय भी लग सकता है। उन्होंने बताया कि जंगल सफारी से रेस्क्यू टीम बुलाई गई थी, इसके अलावा कान्हा TR से भी एक डॉक्टर बुलाया गया था। एक डॉक्टर ATR के भी थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
