बिलासपुर। महासमुंद से रूह कंपा देने वाली खबर आ रही है। यहां एक महिला ने अपने पांच बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी है। बताया जा रहा है बुधवार की शाम को महिला का अपने पति के साथ विवाद हुआ था।

गुरुवार को महासमुंद के बेमचा में सुबह की शुरुआत अन्य दिनों की तरह ही शुरू हुई थी। इसी बोच गांव के कुछ लोगों ने ट्रेन की पटरी में छत-विछत लाशें देख ली। इसके बाद गांव में कोहराम मच गया। कुछ ही देर में पटरी के आसपास गांव वालों की भीड़ लग गई। इस बीच गांव वालों की सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस पहुंची तो देखा कि पटरी में एक महिला के अलावा पांच बच्चों की लाशें पड़ी है। कुछ देर के लिए तो पुलिस के जवान और अधिकारी भी सन्न रह गए। गांव वालों की पहचान पर ट्रेन से कटी लाशें केजराम साहू की पत्नी और उनके बच्चों की थी। इसके बाद तो गांव में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि केजराम साहू शराब पीने का आदि था। बुधवार की शाम की उसका खाने को लेकर पत्नी से विवाद हुआ था। इसके बाद महिला अपनी बच्चियों के साथ घर से निकल गयी। परिजनों का कहना है कि महिला और बच्चों की तलाश रातभर किया गया लेकिन वो नही मिले। पुलिस में सूचना नही दी और आज सबकी लाश मिल गई।

00 मृत महिला व बच्चों के नाम
1. श्रीमती उमा साहू पति केजउ राम साहू उम्र 45 वर्ष
2. अन्पूर्णा साहू पिता केजउ साहू उम्र 18 वर्ष
3. यशोदा साहू पिता -“-उम्र 16 वर्ष
4. भूमिका साहू पिता -“-उम्र 14 वर्ष
5. कुमकुम साहू पिता-“”- उम्र 12 वर्ष
6. तुलसी साहू पिता-“- उम्र 10 वर्ष
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
