बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा कोविड-19 की रोकथाम हेतु वर्तमान में चल रही स्पेशल गाड़ियों में यात्रियों को केवल पैकेट बंद खाना (ready to eat) उपलब्ध कराने की अनुमति प्रदान की गई है तथा पेंट्रीकार में खाना बनाने की अनुमति नहीं है।
इसी कड़ी में गाड़ियों के पेंट्रीकार में खाना नहीं बनाने की निगरानी व पैकेट बंद खाना (ready to eat) की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु 10 दिनों का विशेष अभियान चलाई गई। इस दौरान वाणिज्य विभाग के अधिकारियों तथा पर्यवेक्षकों द्वारा मंडल से गुजरने वाली सभी गाड़ियों के पेंट्रीकार में खाना नहीं बनाने की निगरानी व पैकेट बंद खाना (ready to eat) की उपलब्धता सुनिश्चित की गई।
इस अभियान के तहत बिलासपुर स्टेशन से गुजरने वाली पेंट्रीकार आधारित सभी स्पेशल गाड़ियों के पेंट्रीकार का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पेंट्रीकार में खाना नहीं बनाने की निगरानी तथा पर्याप्त मात्रा में पैकेट बंद खाना (ready to eat) की उपलब्धता सुनिश्चित की गई। इसके साथ ही साथ पेंट्रीकार के सभी कर्मचारियों को कोविड प्रोटोकाल के सभी मानकों का अनुपालन करते पाया गया। पेंट्रीकार में उपलब्ध पैकेट बंद खाना की स्वच्छता के साथ ही साथ पेंट्रीकार में कार्यरत कर्मचारियों का मेडिकल सर्टिफिकेट, परिचय-पत्र, सफाई व्यवस्था का भी निरीक्षण किया गया। साथ ही अग्निशमन यंत्रों की उपलब्धता तथा वैधता भी जाँची गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
