रायपुर। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार को बड़ी करवाई की है। इस कार्रवाई में तीन पटवारी और एक जनपद CEO को ACB की टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया है। जनपद CEO निर्माण कार्य के शेष भुगतान के लिए 20 हजार रुपए रिश्वत मंगा था तो पटवारियों ने नामांतरण के लिए 8 हजार, नक्श-खसरा का नकल देने के लिए 50 हजार रुपए रिश्वत के रूप मंगा था।एन्टी करप्शन ब्यूरो द्वारा बड़ी कार्यवाही ईओडब्ल्यू/एसीबी के निदेशक आरिफ एच. शेख के निर्देशन में एवं पंकज चंद्रा, पुलिस अधीक्षक, ईओडब्ल्यू/एसीबी के नेतृत्व एवं श्रीमती अमृता सोरी ध्रुव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसीबी के हमराह में एसीबी यूनिट रायपुर, जगदलपुर एवं अंबिकापुर की टीम ने आज राज्य में बड़ी कार्यवाही करते हुए रिश्वत की मांग करने वाले चार अधिकारियों/कर्मचारियों को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया है।
पहले मामले में प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि स्कूल अहाता निर्माण कार्य का बकाया 03 लाख की राशि का भुगतान करने के एवज में 20 हजार रूपये की मांग की जा रही है। प्रार्थी के शिकायत का सत्यापन कर एसीबी रायपुर की टीम द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही कर आरोपी कुलेश्वर गायकवाड़, उम्र 60 वर्ष, सीईओ जनपद पंचायत, बिलाईगढ़, जिला बलौदाबाजार को 20,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए उनके शासकीय आवास, बिलाईगढ़ में पकड़ा गया है।
दूसरे मामले में प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि पटवारी, हल्का नं. 13, उंगारपाल, भनपुरी, जिला बस्तर द्वारा प्रार्थी से नामांतरण करवाने के एवज में 8000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन कर एसीबी की जगदलपुर यूनिट द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही कर आरोपी मुकेश कुमार बिसाई, उम्र 27 वर्ष, पटवारी, उंगारपाल, भनपुरी, जिला बस्तर को उसके कार्यालय से 8000 रू. नगद का रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।तीसरे मामले में प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि पटवारी, हल्का नं. 26, भेसकी, रा.नि.म. बरियों, तहसील राजपुर, जिला बलरामपुर द्वारा प्रार्थी से बी-1, नक्शा, खसरा की नकल देने के एवज में 50,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन कर एसीबी की अंबिकापुर यूनिट द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही कर आरोपी अमित गुप्ता, उम्र 30 वर्ष, पटवारी, हल्का नं. 26, भेसकी, रा.नि.म. बरियों, तहसील राजपुर, जिला बलरामपुर को आम जगह से 40,000 रू. नगद का पहला किश्त रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है।चौथे मामले में प्रार्थी ने एसीबी में शिकायत की थी कि पटवारी, हल्का नं. 22,23, ग्राम मानपुर, तहसील सहसपुर लोहारा, जिला कवर्धा द्वारा प्रार्थी से ऋण पुस्तिका बनाकर देने के एवज में 11,000 रुपये की रिश्वत की मांग की जा रही है। शिकायत का सत्यापन कर एसीबी की रायपुर यूनिट द्वारा आज ट्रेप कार्यवाही कर आरोपी गजेन्द्र चंद्रवंशी, उम्र 37 वर्ष, पटवारी, हल्का नं. 22,23, सहसपुर, लोहारा, जिला कवर्धा को उनके कार्यालय में 11,000 रू. नगद रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया है। चारों आरोपियों के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर उनके विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 6, 2026IPL मैच में ऑनलाइन सट्टा, 3 गिरफ्तार, कार में घूम – घूमकर लगवा रहे थे हार जीत का दांव
बिलासपुरApril 6, 2026सेना ने जिला प्रशासन को वापस की 290.8 एकड़ जमीन, अब चकरभाठा में बन सकता है अंतरराष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट
बिलासपुरApril 6, 2026जग्गी हत्याकांड के आरोप में अमित जोगी को उम्र कैद की सजा, हाईकोर्ट के डिवीजन बैंच ने दिया फैसला
बिलासपुरApril 5, 2026हनुमान जयंती की शोभायात्रा में युवक पर आत्मघाती हमला, 3 आरोपी गिरफतार
