बिलसपर। तखतपुर से पहले खपरी गांव के एक झोपड़ी से पुलिस ने एक करोड़ रुपए से अधिक का गांजा जब्त किया है। गांजा बेचने वाला युवक इसे गोदाम के रूप में उपयोग करता था। आरोपी अपनी स्विफ्ट कार में कोविड-19 का स्टिकर लगाकर अलग-अलग गांव और कस्बे में गांजे की सप्लाई करता था।


तखतपुर में एसडीओपी श्रीमती रश्मित कौर चावला के नेतृत्व में पुलिस ने 1 करोड़ रुपए का गांजा बरामद कर जबरदस्त सफलता हासिल की है। जिस व्यक्ति से यह एक करोड़ का गांजा बरामद किया गया है उसका नाम हरीश साहू पिता संतराम साहू (उम्र 42 वर्ष) बताया जा रहा है। यह व्यक्ति बिलासपुर के मोपका का रहने वाला है। एक करोड रुपए का गांजा बरामद होने के बाद इसे पुलिस ने अपनी हिरासत में ले लिया है। और फिलहाल पुलिस इस बाबत गिरफ्तार व्यक्ति हरीश साहू से पूछताछ कर रही है। अभी तक जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक आरोपी हरीश साहू ने तखतपुर के पास खपरी में भवानी राइस मिल के सामने एक मकान भी खरीद कर रखा है। यहीं से वह यहां सारा गोरखधंधा संचालित किया करता था। यह मकान उसी के नाम पर दर्ज है। जिस गाड़ी से गांजा बरामद किया गया है उस गाड़ी के सामने स्काई हॉस्पिटल इमरजेंसी सर्विस कोविड-19 लिखा हुआ पर्चा चिपका हुआ है। इतनी बड़ी मात्रा में बिलासपुर के पास तखतपुर में गांजा बरामद होने का मतलब यह है कि इस पूरे क्षेत्र में गांजा तस्करों का कोई बहुत बड़ा रैकेट काम कर रहा है। जो गांजे पर लगी पाबंदी के बावजूद बिलासपुर जिले के गांव गांव में बेरोकटोक गांजे की सप्लाई कर रहा है। बहरहाल तखतपुर पुलिस एसडीओपी रश्मीत कौर चावला इस सफलता के लिए बधाई के पात्र हैं। वहीं पुलिस द्वारा की गई इस कार्रवाई को आबकारी विभाग के गाल पर बहुत बड़ा तमाचा भी माना जाना चाहिए। जिसकी कुम्भकर्णी निद्रा के कारण बिलासपुर जिले में बाहर से दूसरे प्रदेशों से आने वाली शराब, कच्ची महोबे की अवैध शराब और बड़े पैमाने पर गांजे की तस्करी का खेल चल रहा है। और आबकारी विभाग हाथ पर हाथ धरे बैठा बहुत मासूमियत से हाथ पर हाथ धरे बैठा हुआ है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
