गरियाबंद। गरियाबंद में भीषण सड़क हादसा हुआ है। आधी रात हुई इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 लोग घायल हो गए है। घायलों को रायपुर रिफर कर दिया गया है। घायलों में एक बच्ची की हालत बेहतर बताई जा रही है।

गरियाबंद जिले के NH-130 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई है और 6 लोग घायल हो गए है। मरने वालों में पांचों महिलाएं है। बताया जा रहा है कि एक बच्ची की हालत ठीक है। इको वेन में सभी लोग एक ही परिवार के है जो दशगात्र से लौट रहे थे। बताया जा रहा है कि कोपरा मोड़ पर तेज रफ्तार इको वैन पेड़ से टकरा गई। घटना के दौरान 11 लोग वैन में सवार थे। गाड़ी का ड्राइवर भी बुरी तरह से गाड़ी में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया। घटना की सूचना मिलने के तुरंत बाद एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर घटनास्थल पहुंच गए। जिसके बाद सभी घायलों को राजिम ले जाया गया, जहां से उन्हें रायपुर रेफर किया गया। एडिशनल एसपी सुखनंदन राठौर के अनुसार ड्राइवर को झपकी आने से इको वैन पेड़ से टकरा गई।
00 निषाद समाज के सारे सदस्य
मृतक महिलाएं निषाद समाज से हैं और एक दूसरे के रिश्तेदार हैं। रायपुर के ढोर्रा कोनारी गांव में आयोजित दशगात्र नहावन कार्यक्रम से शामिल होकर वापस गरियाबंद के मालगांव लौट रही थी। इसी दौरान नेशनल हाइवे पर यह हादसा हो गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
