रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने नई दिल्ली और छत्तीसगढ़ के पड़ोसी राज्य में फिर बढ़ रहे कोरोना-प्रकरणों को दृष्टिगत रखते हुए प्रदेशवासियों से विशेषकर बस्तर संभाग में विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।
मुख्यमंत्री श्रीबघेल ने नई दिल्ली का उदाहरण देते हुए कहा है कि नई दिल्ली में लॉकडाउन खुलने के बाद पॉज़ीटीविटी दर फिर से 0.5 प्रतिशत बढ़ गयी है। इसी तरह पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र के बस्तर की सीमा से लगे ज़िलों में भी कोविड संक्रमण में वृद्धि की जानकारी मिल रही है। इससे सबक़ लेने की ज़रूरत है। छत्तीसगढ़ में इस समय हालात बहुत बेहतर हैं। संक्रमण दर 02 प्रतिशत से भी नीचे है, मृत्युदर भी बहुत कम है। राज्य में नये मरीजों तथा कुल सक्रिय प्रकरणों की संख्या भी बहुत थोड़ी रह गई है। श्री बघेल ने कहा है कि हमने कोरोना की दूसरी लहर के दौरान बहुत से प्रियजनों को खो दिया है। अपनी अर्थव्यवस्था को बचाए रखने के लिए हमें बहुत संघर्ष करना पड़ा है। राज्य में अब जाकर विकास ने फिर रफ्तार पकड़ी है। हमें हर हाल में छत्तीसगढ़ में कोरोना को दुबारा फैलने से रोकना होगा। कोविड एप्रोप्रिएट बिहेवियर का सतत रूप से पालन करते रहना जरूरी है। छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। श्री बघेल ने कहा है कि सभी पात्र लोग टीका जरूर लगवाएं, क्योंकि कोरोना से बचने का यही सबसे मजबूत उपाय है। टीके को लेकर किसी भी तरह के अफवाह या भ्रम में पड़ने से बचें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 22, 2026दो भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, फंस गए फर्जीवाड़ा में, क्या है… मामला पढ़े खबर…
शिवरीनारायणAugust 22, 2026श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को याद किए गए महन्त लाल दास जी महराज, मठ में हुआ ब्राह्मण भोज का आयोजन
बिलासपुरAugust 21, 2026स्टेट बैंक के पीछे लगा था जुवाड़ियों के फड़, पुलिस ने किया 7 लोगों को गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 21, 2026लिमतरा में आवारा मवेशियों को लेकर बवाल, 8 ने मिलकर 4 पर किया प्राणघातक हमला, एक की मौत, 7 गिरफ्तार
