रायपुर। गौरेला पेंड्रा जिले की संतोषी बाई ने गोबर बेचकर एक लाख रुपए कमाए। संतोषी ने इस राशि से पहले अपना कर्ज चुकाया फिर बच्चों की पढ़ाई लिखाई में खर्च की।
सरकार की गोधन न्याय योजना ऐसे गरीबों के लिए वरदान साबित हो रही है जिनके पास न खार में खेत और न ही घर मे बड़ी है। जिनके पास केवल श्रम करने की हिम्मत है वो रोज गोबर बेचकर अपना रोजी रोटी चला रहे है। नवगठित जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले के ग्राम गिरवर की महिला श्रीमती संतोषी बाई राठौर ने आज वर्चुयल कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बताया कि गोबर बेचने से उन्हें एक लाख रुपए की आमदनी हुई है । उन्होंने बताया कि इस राशि का उपयोग बच्चों की पढ़ाई लिखाई और खेती किसानी में उपयोग किया है। उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि इस राशि में से 50 हजार रुपये का कर्ज भी पटाया है। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने श्रीमती संतोषी बाई राठौर को कर्ज मुक्त होने के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
