रायपुर। राजधानी से लगे गांव खरोरा में एक किसान ने आत्महत्या कर लिया है। मरने से पहले किसान ने एक सुसाइड नोट छोड़ा है जिसमे उसने न्याय की गुहार लगाते हुए मौत के लिए खरोरा के नायब तहसीलदार, मुंहरेंगा के कोटवार समेत दो और लोंगों को जिम्मेदार ठहराया है।
मिली जानकारी के अनुसार खरोरा तहसील के मुहरेगा गांव में एक किसान सरजू यादव ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली है। गांव वालों की सूचना पर पुलिस घटना स्थल पहुंची। जहां मृतक किसान के पास से सुसाइड नोट मिला जिसमें खरोरा के नायब तहसीलदार, ग्राम कोटवार तोरण दास मानिकपुरी, तुलू साहू और भुवन वर्मा का नाम लिखा है। किसान ने इनके ऊपर गंभीर आरोप लगाते हुए कार्रवाई करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि सरजू यादव और कोटवार तोरण मानिकपुरी के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। जिसका प्रकरण तिल्दा में नायब तहसीलदार के कार्यालय में चल रहा था। किसान सरजू यादव नायब तहसीलदार के एक तरफा कार्रवाई और सीमांकन में नहीं बुलाने से परेशान रहता थ। चार दिन पहले कोटवार तोरण मानिकपुरी ने किसान सरजू यादव के खेत में लगे तार घेरा को तोड़ दिया था। नायब तहसीलदार से सहयोग नहीं मिलने, कोटवार को लगातार सहयोग करने से परेशान था। इसी के कारण जब घर के सभी लोग काम में चले गए। जहर खाकर किसान ने खुदकुशी कर ली। पुलिस के हाथ में लगे सुसाइड नोट में मृतक ने अपने मौत के लिए नायब तहसीलदार, ग्राम कोटवार तोरण मानिकपुरी के साथ भुवन वर्मा, तुलु साहू को जिम्मेदार बताया है। घटना की खबर लगते ही खरोरा पुलिस घटना स्थल पहुंचकर शव का पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौप दिया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 8, 2026निगम कमिश्नर ने दुकान संचालक पर किया 25 हजार रुपए का जुर्माना, नाले में फेंक दिया था भारी मात्रा में एक्सपायरी खाद्य सामग्री
बिलासपुरJuly 8, 2026बिजली की आँख मिचौली से उपभोक्ताओं का हाल बेहाल, जैजैपुर स्टेशन का मामला, जिम्मेदार अधिकारी भी नहीं कर पा रहे है समस्याओं का समाधान
बिलासपुरJuly 7, 2026संपत्ति के लिए पिता से मारपीट करने वाला बेटा गिरफ्तार, जान से मारने की धमकी भी देता था
बिलासपुरJuly 6, 20263 आरक्षकों को चकमा देकर भागी महिला चोर, पूछताछ के लिए पकड़ के लाए थे थाना, तीनो आरक्षक निलंबित
