भूपेश नई करथे नशाबंदी, एखर सरकार हे लंदीफंदी – मोहले, भूपेश सरकार की विफलता बताने गली-गली जा रहे है भाजपा के नेता

मुंगेली। भाजपा के नेता और कार्यकर्ता सोमवार से गली-गली जाकर लोगों को भूपेश सरकार की विफलता बता रहा। मुंगेली इस अभियान की कमान पूर्व मंत्री और विधायक पुन्नूलाल मोहले के हाथ मे है। वो अपनी बात ठेठ छत्तीसगढ़ी में कह रहे है। एक ऐसे ही कार्यक्रम में उन्होंने शराबबंदी को लेकर सरकार पर हमला बोला और कहा कि “भूपेश नई करथे शराबबंदी, ए सरकार है लंदीफंदी” …

कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार की विफलता, अराजकता के ढाई वर्ष पूर्ण होने पर भारतीय जनता पार्टी नगर मण्डल द्वारा ‘सवाल तो पूछे जाएंगे, जवाब तो देना होगा’ कार्यक्रम शक्तिकेंद्रों में नुक्कड़ सभा के रूप में गांधी वार्ड गोलबाजार के पं दीनदयाल उपाध्याय परिसर तथा कालीमाई वार्ड के रामायण चौक में आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले ने कहा कि गंगाजल हाथ मे लेकर कसम खाकर कांग्रेस नेताओं ने वादा किया था, किन्तु ढाई वर्ष में इस सरकार की उपलब्धि शून्य है। जो काम अभी पूरे दिखाई पड़ रहे हैं वो सभी कार्य भाजपा सरकार के समय हमारे द्वारा स्वीकृत कराए कार्य हैं। जिनका पिछले दिनों लोकार्पण किया गया था। भूपेश बघेल व कांग्रेस नेताओं ने शराब बंदी का वादा गंगाजल हाथ मे लेकर किया था परंतु शराबबंदी के बदले शराब को घर घर पहुँचाने की व्यवस्था कर दी। प्रदेश में अपराध चरम पर है रोज बलात्कार, हत्या, लूट, चोरी डकैती की घटनाएं घट रही है। कोरोना काल मे लोगों को ऑक्सीजन व दवाइयां तक यह सरकार उपलब्ध नहीं करा पायी। सड़क नाली बिजली पानी का बुरा हाल है। मुंगेली नगर को पेयजल के लिए खुड़िया से पाइप लाइन के माध्यम से पानी देने हेतु राशि भाजपा सरकार ने स्वीकृत की थी जिसका शिलान्यास स्वयं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किया था। यह योजना भी पूरी नहीं हो पायी है । मुंगेली जिला अस्पताल में सिटी स्केन मशीन देने की घोषणा की थी जिसे पूरा नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री श्री मोदी द्वारा लागू की गई अटल आवास योजना को बंद कर दिया गया है। तीर्थाटन योजना बन्द है जिससे लोग तीर्थ नहीं जा पा रहे हैं। नुक्कड़ सभा को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, जिला भाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक,वरिष्ठ भाजपा नेता द्वारिका जायसवाल, जिला भाजपा कोषाध्यक्ष प्रेम आर्य,नगर भाजपा अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ठाकुर, नगर पालिका अध्यक्ष संतुलाल सोनकर ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन नगर महामंत्री रामशरण यादव ने व आभार डोमन दीक्षित ने किया। इस अवसर पर विधायक पुन्नूलाल मोहले,प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य गिरीश शुक्ला, जिलाभाजपा अध्यक्ष शैलेश पाठक, लोकनाथ सिंह, द्वारिका जायसवाल, मोहन भोजवानी, नगर भाजपा अध्यक्ष राणाप्रताप सिंह ठाकुर, जिला मीडिया एवं आईटी सेल प्रभारी सुनील पाठक, दीनानाथ केशरवानी, सह संयोजक प्रदीप पाण्डेय, कोटूमल दादवानी, मुकेश रोहरा, रामशरण यादव, जिला युवा मोर्चा महामंत्री अमितेष आर्य, नगर युवा मोर्चा अध्यक्ष सौरभ बाजपेयी, प्रमोद केशरवानी, जय प्रकाश मिश्रा, सुनील चोपड़ा सैय्यद उस्मान अली, लल्लू चोपड़ा महेन्द्र पारेख, यश गुप्ता, राजहंस तंबोली, प्रवीण सोनी, विक्की सारथी, प्रिंस देवागन, डोमन दीक्षित, राजु देवागन, मोहित बंजारा, कृपाराम, भदौरिया, सहदेव सोनकर, मुन्ना तंबोली, विक्की सारथी आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *