बलौदाबाजार। घर घुसकर मारपीट करने वाले आरोपियों को पकड़ने गई पुलिस की ही लाठी, राड से हमलाकर पिटाई कर दी गई। इस घटना थाना प्रभारी को गम्भीर चोट आई है और पेट्रोलिग वाहन भी छतिग्रस्त हो गया है। दूसरे दिन बल भेजकर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन टेस्ट में पॉजिटिव आने पर कोविड सेंटर में भरतिबकीय गया। लेकिन आरोपी वहां से भी फरार होने में सफल हो गए। लेकिन पुलिस ने घराबन्दी करके सबको फिर से गिरफ्तार कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार सलौनीकला भटगांव निवासी राज देवांगन ने पुलिस में शिकायत किया कि 14 जून को जब वो काम करके घर लौटा और खाना खाने के बाद टीवी देख रहा था। तभी रात को करीब साढ़े 11 बजे के आसपास मोेहल्ले के 7-8 लड़के उसके घर में घुसे और उसकी मां के साथ धक्का मुक्की करते हुये मारपीट करने लगे। तब उसका छोटा भाई गोपेश देवांगन और वो खुद बीच बचाव के लिए पहुंचा तो आरोपियों ने लाठी डंडे से उनसे भी मारपीट शुरू कर दी। विवाद के दौरान पीड़ित की मां ने भटगांव थाना को इसकी शिकायत की। शिकायत के बाद मौके पर पुलिस की टीम पहुंची तो सभी आरोपी वहां से भाग निकले। तब थाना प्रभारी एचआर रात्रे और अन्य पुलिसकर्मी आरोपियों की खोज में जुट गयी। कुछ देर बाद सभी आरोपी हाथों में लाठी-डंडे लेकर थाना प्रभारी के पेट्रोलिंग गाड़ी के पास पहुंचे और राज देवांगन, गोपेश देवागंन से मारपीट करने लगे। थाना प्रभारी रात्रे ने जब बीच बचाव की कोशिश की तो सभी आरोपियों ने उनका मोबाइल तोड़कर उनसे साथ भी मारपीट करनी शुरू कर दी। मारपीट में एसआई एचआर रात्रे सहित कई पुलिसकर्मियों को चोट आयी है। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस की पेट्रोलिंग वाहन में भी तोड़फोड़ की। इस मामले की शिकायत जब पुलिस के उच्च अधिकारियों को मिली तो पुलिस बल भेजकर सभी आरोपी उमेश पनका, प्रताप टण्डन, अप्पु पनका, राज यादव, विशाल सतनामी, खडक सतनामी, भुनेश्वर साहू को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। इसके बाद सभी आरोपियों का कोरोना टेस्ट कराया गया तो उनमें से पांच की टेस्ट रिजॉर्ट पाॅजिटिव आई। जिसके बाद सभी को कोविड़ सेंटर में भर्ती कराया गया। लेकिन रात में ही कोविड़ सेंटर से पांचआरोपी डाॅक्टर और पुलिस को चकमा देकर भाग गए। जिन्हें रात में ही घेराबंदी कर फिर से पकड़ा गया। फिलहाल सभी आरोपी कोविड सेंटर में हैं। यहां पर सभी का इलाज किया जा रहा है। आरोपियों के खिलाफ थाने में 147, 148, 149,186, 332, 353, 427, 307, के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
