मरवाही। कोरिया जिले के खोंगापानी निवासी युवक की अधजली लाश गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के जंगल मे मिलने से सनसनी फैल गई है। जबकि युवक की बाइक 20 किलोमीटर दूर लेदरी में मिली है। पुलिस को आशंका है कि युवक को जिंदा जलाकर मार गया है। मामले की जांच कोरिया और गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले की ने शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार कोरिया- झगराखांड के खोंगापानी निवासी 36 वर्षीय राघवेंद्र पटेल सोमवार को सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था। रात में भी युवक जब घर नहीं लौटा तो परिवार वालों ने अगले दिन मंगलवार को उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज करा दी। उसी दिन मरवाही के सेमरदर्री के जंगल में जली हुई हालत में एक शव पड़ा देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। काफी प्रयासों के बाद भी पुलिस शव की पहचान नहीं कर पाई। पुलिस ने युवक के शव की पहचान के लिए पड़ोसी जिलों में उसकी फोटो भिजवाई तो मंगलवार शाम करीब 7.30 बजे खोंगापानी निवासी राघवेंद्र पटेल के रूप में उसकी पहचान हुई। इसके बाद सूचना पर झगराखांड पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव का पोस्टमार्टम मरवाही में किया गया और शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस के अनुसार युवक की बाइक कोरिया के नई लेदरी में लावारिस हालत में मिली थी। इसके बाद वहां से करीब 20 किमी दूर GPM जिले के जंगल में शव मिला है। फिलहाल दोनों जिलों की पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
