बेमेतरा। बेमेतरा की पुलिस ने जिला न्यायालय में नौकरी लगाने नाम पर ठगी करने वाले दो युवकों को बिलासपुर के देवरीखुर्द से गिरफ्तार किया है। रोपियों ने दर्जनभर से अधिक लोगों से 15 लाख रुपए से अधिक वसूले है। पुलिस ने रोपियों से 2 लाख रुपए और दस्तावेज जब्त किए है।
पुलिस के अनुसार 13 जून 2021 को नांदघाट थाना अंतर्गत आकोली गांव के रोहित कुमार निषाद ने थाने में लिखित शिकायत किया था। जिसमे उसने ग्राम डोढकी थाना मस्तुरी निवासी मनीष सोनवानी पिता झाडुराम सोनवानी पर नौकरी लगाने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया था। शिकायत में कहा गया था कि मनीष सोनवानी जिला न्यायालय बिलासपुर में चपरासी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर अकोली, चिचोली, खैरा, मुर्रा, किरता, नांदघाट, भाटापारा के व्यक्तियों से कुल 15 लाख 40 हजार रुपये ले चुका है। शिकायत के आधार पर आरोपी मनीष सोनवानी के विरुद्ध थाना नांदघाट में अपराध क्रमांक 202/2021 धारा 420 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान जानकारी मिली कि मनीष सोनवानी देवरी खुर्द बिलासपुर में किराये के मकान में रह रहा है। सूचना के आधार पर घेराबंदी कर मनीष सोनवानी अभिरक्षा में लेकर पुछताछ शुरू की तो उसने बताया कि वह और उसका भाई मनोज सोनवानी दोनो साथ मिलकर बिलासपुर जिला न्यायालय में चपरासी के पद पर नौकरी लगवाने के नाम पर अकोली के किरण निषाद से 50 हजार, रोहित निषाद से 1 लाख, कामता निषाद से 60 हजार रुपये, वीरभद्र निषाद से 50 हजार रुपये फिर कुछ दिन बाद प्रमोद सेन ग्राम चिचोली से 50 हजार रूपये, धन्नू साहू ग्राम नांदघाट से 50 हजार रुपये, रामेश्वर वर्मा ग्राम खैरा से 50 हजार रुपये, ग्राम मुर्रा के रामखेलावन से 1 लाख रुपये, सुमंत साहू ग्राम चिचोली से 1 लाख रुपये, राजु निषाद से 50 हजार रुपये, दीपक यादव बैतलपुर से 60 हजार रुपये, कुलेश्वर साहू ग्राम किरता से 1 लाख रुपये, रुपेश साहू ग्राम चिचोली से 50 हजार रुपये, डेमन साहू ग्राम चिचोली से 50 हजार रुपये, पुपेश साहू ग्राम चिचोली से 70 हजार रुपये, राजेन्द्र वर्मा ग्राम किरता से 50 हजार रुपये, उमाकांत वर्मा भाटापारा से 1 लाख रुपये कुल 11 लाख चालीस हजार रूपये एवं अभ्यर्थीयो का आधार कार्ड, मार्क शीट एवं जाति प्रमाण पत्र का फोटो कॉपी लिया था। सबसे पैसा लेने के बाद 10 जून को रोहित निषाद को फोन करके बोला कि चयन सूची जारी हो गया है, बचत रकम को लेकर जल्दी आ जाओ। इसके बाद रोहित के साथ अभ्यर्थी एवं उनके परिवाले वालो को लेकर बिलासपुर आए और एसकेबी हास्पिटल के पास बचत रकम रामखेलावन वर्मा 1 लाख रुपये, रामेश्वर वर्मा 50 हजार रुपये, प्रमोद सेन 50 हजार रुपये, रुपेश साहू 50 हजार रुपये, राजेन्द्र वर्मा 50 हजार रुपये, धन्नू साहू 50 हजार रुपये, डेमन साहू 50 हजार रुपये (कुल 04 लाख रूपये) को अपने भाई मनोज सोनवानी के साथ अपने घर चले गये।
जिला न्यायालय बिलासपुर में चपरासी एवं स्टेनो की नौकरी देने के नाम पर कुल 15 लाख रूपये की ठगी करने का अपराध स्वीकार किया। आरोपी मनीष सोनवानी के कब्जे से नगदी रकम 1 लाख 24 हजार रूपये, अभ्यर्थीयों के दस्तावेज तथा मनोज सोनवानी से नगदी 1 लाख रूपये, अभ्यर्थीयों का दस्तावेज एवं एक स्कूटी को जप्त कर (कुल 02 लाख 24 हजार नगदी व अभ्यर्थियो का दस्तावेज, व स्कूटी) बरामद किया गया।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नांदघाट निरी. विपिन रंगारी, उनि घनश्याम चिंडा, सउनि कमलेश पाल, प्रआर. गोपाल ध्रुव, सायबर सेल प्रभारी प्रआर. मोहित चेलक, आर. चेतन वैष्णव, रूपेन्द्र राजपूत, बिरेन्द्र चंद्रवंशी, विक्रम गेन्ड्रे, अस्लम मोह. हीरा साहू, संजू योगी, प्रताप यादव एवं अन्य थाना स्टॅाफ का सराहनीय भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरMay 23, 2026अयोध्या घुमाने के नाम पर सवा लाख रुपए की ठगी, 75 लोगों को बनाया शिकार
बिलासपुरMay 23, 2026कबाड़ के अवैध कारोबार पर पुलिस का प्रहार, 40 गोदाम सील, 18 लोग हिरासत में
बिलासपुरMay 21, 2026बाप ने छोटे बेटे के साथ मिलकर बड़े बेटे की कर दी हत्या, कारण जानकर रह जाएंगे दंग, पढ़े पूरी खबर…
बिलासपुरMay 20, 2026रेज़ा, कुली, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, कारपेंटर या श्रमिक चाहिए तो छत्तीसगढ़ सरकार के ई-श्रम साथी ऐप को डाउनलोड कर ले, सूची देखिए और फोन करके बुला लीजिए….
