जांजगीर। बिलासपुर-कोरबा रोड में हुई लूट और हत्या का मामला झूठा निकला। इस मामले में जांजगीर पुलिस ने मृत महिला के पति को गिरफ्तार कर लिया है। पति देवेंद्र सोनी ने ही चरित्र शंका पर पत्नी की हत्या की है। इसके लिए उसने घर मे काम करने वाले नौकर प्रदीप सोनी और उसकी पत्नी के साथ मिलकर फुलप्रूफ योजना बनाई थी। लेकिन पुलिस की पूछताछ के सामने उसकी एक न चली और उसने अपराध स्वीकार कर लिया।
सोमवार की देर रात बिलसपर-पंतोरा-कोरबा रोड में फॉरेस्ट बैरियर के पास कार में महिला दीप्ति सोनी (28 वर्ष) पति देवेंद्र सोनी की लाश मिली थी। उसके पति देवेंद्र ने दावा किया था कि चार लुटेरों ने उससे लैपटॉप, कैश व मोबाइल लूटे और उसकी पत्नी की हत्या कर फरार हो गए। पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ की तो देवेंद्र अपना बयान बार बार बदल रहा था। इससे पुलिस को उसी पर शक हुआ। इसके अलावा उसने यह भी कहा था कि उसकी कनपटी पर पिस्टल अड़ा दी गई थी, जिसे उसने लात मारकर वहां भाग कर अपनी जान बचाई। ऐसी कुछ और बातें थी, जिसने पुलिस का शक देवेंद्र पर बढ़ा दिया था। पहले दिन उसकी पत्नी के अंतिम संस्कार के लिए उसे छोड़ दिया गया था। बुधवार को उसे फिर से बयान लेने के लिए बुलाया गया, लेकिन वह नहीं आ रहा था। तब उसे लेने के लिए जिले की टीम बिलासपुर गई थी। देर शाम को वह अपनी गाड़ी से खुद ही थाना पहुंचा। वहां उससे पूछताछ की गई। देर शाम उसने अपने घर काम करने वाले प्रदीप सोनी व उसकी पत्नी के साथ मिलकर पत्नी दीप्ति की हत्या करना स्वीकार कर लिया। जांजगीर एसपी पारुल माथुर के अनुसार बीच रास्ते मे देवेंद्र सोनी ने लघुशंका के लिए गाड़ी रोकी। इसके बाद पीछे से प्रदीप सोनी और उसकी पत्नी शालू आई। कार के पीछे की सीट पर देवेंद्र और शालू गए और दीप्ती सोनी का हाथ पैर पकड़ा और प्रदीप सोनी ने नायलॉन की रस्सी से उसका गला घोंट दिया। पूरे मामले को लूट साबित करने के लिए तीनो ने मिलकर कर में तोड़फोड़ की और लैपटॉप, मोबाइल आदि को कर से निकलकर प्रदीप सोनी और उसकी पत्नी को बिलासपुर भेज दिया। कुछ देर बाद आरोपी देवेंद्र थाने पहुंचकर पुलिस में लूट और पत्नी की हत्या होने की शिकायत की।
00 पति- पत्नी ने की थी रेकी, प्लान में थे शामिल
जांजगीर पुलिस के अनुसार देवेंद्र ने अपनी पत्नी को मारने के लिए घर में काम करने वाले प्रदीप साेनी व उसकी पत्नी को भरोसे में लिया। हत्या करने से पहले प्लानिंग की और रेकी करने के लिए प्रदीप सोनी ही अपनी पत्नी के साथ पहुंचा था। इन्हीं लोगों ने नायलोन की रस्सी खरीदी थी। उन्होंने ही घटना स्थल तय किया था। वारदात की रात दीप्ति को लेकर देवेंद्र कोरबा से अपनी कार में निकला। रास्ते में दोनों पति पत्नी के बीच विवाद भी हुआ। घटना स्थल पर प्रदीप अपनी पत्नी के साथ दोनों का इंतजार कर रहा था। यहां दीप्ति की हत्या करने के बाद दोनों पति- पत्नी फरार हो गए। पुलिस ने मामले में आरोपी प्रदीप की पत्नी को भी हिरासत में लिया है।
00 एक आरोपी फरार
एक आरोपी प्रदीप सोनी मिरगी का मरीज है। वारदात के बाद उसे मिरगी का दौरा पड़ा तो उसके घरवालों ने इलाज के लिए सिम्स बिलासपुर में भर्ती कराया था। जहां से छुट्टी मिली तो वह बिलासपुर स्थित घर से भाग गया है। उसकी तलाश के लिए पुलिस मुंगेली गई थी जहां से प्रदीप को गिरफ्तार किया गया।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
