रायगढ़। रायगढ़ के सिसरिंगा के पास सड़क हादसा में 6 लोगों की मौत हो गई है 20 से अधिक लोग घायल हो गए है। घटना पिकअप और ट्रक के आमने सामने के टक्कर से हुई है। पिकअप में सौ से अधिक बराती सवार थे।

सोमवार को रायगढ़ में भीषण सड़क हादसा हो गया है। पिकअप और ट्रक की टक्कर में 6 महिलाओं की मौत हो गई है। जबकि 15 से 20 लोग घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक सभी लोग एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान दोपहर 3 बजे सामने से आ रही ट्रक के साथ पिकअप की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा धरमजयगढ़ थाना के सिसरिंगा के पास हुआ है। हादसे के बाद सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ट्रक ड्राइवर हादसे के बाद से ही ट्रक लेकर फरार हो गया है। मृतकों का नाम मथुरा बाई राठिया(45), सोनम राठिया(34), बिलासा बाई राठिया (60), देवला बाई राठिया (50), केशरी बाई (40) और बालमती राठिया (65) बताया गया है। मृतकों में ज्यादातर महिलाएं छाल थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं। घटना के बाद इसकी जानकारी पुलिस को दी गई है, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंच कर मामल की जांच कर रही है। हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में अंदर भी कई लोग फंस गए थे। इन्हें बाद में निकाला गया।
हादसा इतना भीषण था कि पिकअप में अंदर भी कई लोग फंस गए थे। इन्हें बाद में निकाला गया।
जानकारी के मुताबिक, हादसा इतना भीषण था कि पिकअप के भी परखच्चे उड़े गए। बताया गया है कि सभी रविवार को शादी समारोह में शामिल होने के लिए गए थे। इसके बाद सोमवार को वे सभी वापस लौट रहे थे। एक्सीडेंट के बाद आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में दाखिल कराया गया। इधर, पुलिस की तरफ से अभी कोई ज्यादा जानकारी सामने नहीं आ सकी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 22, 2026दो भाजपा नेता समेत 4 गिरफ्तार, फंस गए फर्जीवाड़ा में, क्या है… मामला पढ़े खबर…
शिवरीनारायणAugust 22, 2026श्रावण शुक्ल दशमी तिथि को याद किए गए महन्त लाल दास जी महराज, मठ में हुआ ब्राह्मण भोज का आयोजन
बिलासपुरAugust 21, 2026स्टेट बैंक के पीछे लगा था जुवाड़ियों के फड़, पुलिस ने किया 7 लोगों को गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 21, 2026लिमतरा में आवारा मवेशियों को लेकर बवाल, 8 ने मिलकर 4 पर किया प्राणघातक हमला, एक की मौत, 7 गिरफ्तार
