कोरबा। कटघोरा वनमंडल के अंदर बीच जंगल मे अवैध रूप से ढाबा चलाया जा रहा था। DFO के आदेश के बाद वन विभाग के अधिकारियों ने उस पर बुलडोजर चला दिया। ढाबा पूरी तरह से जंगल की जमीन पर बनी थी।

कटघोरा वन मंडल के अधिकारियों ने बड़ी कार्यवाही करते हुए अवैध ढाबा पर बुलडोजर चला दिया है। मामला वन परिक्षेत्र जड़गा का है जहाँ वन भूमि पर अवैध तरीके से अतिक्रमण कर मीरा वेज नामक ढाबा संचालित हो रहा था। जानकारी के अनुसार जड़गा से 8 किलोमीटर की दूरी पर ग्राम अमलिकुन्डा में मीरा वेज ढाबा वन भूमि पर निर्माण कर किया गया था। इस निर्माण को लेकर वन विभाग ने ढाबा संचालक को लगातार नोटिस जारी कर जवाब मांगा जा रहा था। ढाबा संचालक नोटिस का जवाब देने में किसी तरह की कोई रुचि नही ले रहा था। लिहाजा वन विभाग ने अवैध तरीके से वन भूमि पर संचालित ढाबा को निस्तेनाबूत करने के निर्देश जारी कर दिए। बड़ी संख्या में वन अमला मौके पर पहुचा और ढाबा पर बुलडोजर चला दिया। इस दौरान ढाबा संचालक को सामान हटाने का समय भी पर्याप्त समय दिया गया था। कार्यवाही के दौरान ढाबा संचालक की महिलाऐं वन अमले पर कई तरह के आरोप भी लगाते नजर आये। इनके आरोपो में कितनी सच्चाई है यह तो समझ से परे है। इस पूरी कार्यवाही के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। डीएफओ शमा फारुखी के मार्गदर्शन में पूरी कार्यवाही काफी मशक्कतों के बाद की जा सकी।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 7, 2026सीवरेज में हजार करोड़ डुबाने के बाद अब शहर के 70 नालों के पानी को साफ करने की तैयारी
बिलासपुरOctober 6, 2026प्रमुख सचिव ने किया पीएम आवास और ई-बस सेवा के निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण, कहा – 15 दिन में दें प्रोग्रेस रिपोर्ट
बिलासपुरOctober 6, 2026छात्रा पर एसिड अटैक, हालत गंभीर, दो गिरफ्तार, सामने आ रहा है एकतरफा प्यार का मामला
बिलासपुरOctober 6, 2026दिल्ली में छत्तीसगढ़ के श्रीहनुमान भक्त समाजसेवी प्रवीण झा हुए सम्मानित, सम्मान की असली खुशी तब, जब समाज के काम आए’—प्रवीण झा
