बिलासपुर। शनिवार शाम जेल की सुरक्षा पर सेंध लगाते हुए आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी भाग गया। कैदी को भागे 24 घंटा से ज्यादा हो रहा है पुलिस उस तक पहुंच नहीं पाई है। इस मामले में जेल के अधिकारी संदेह के दायरे में आ गए है।
केंद्रीय जेल से आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी सत्यम दास महंत भाग गया है। इस दौरान जेल के कर्मचारियों और अधिकारियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। शनिवार की शाम गणना के समय एक कैदी कम मिला तब अधिकारियों को फरार होने की जानकारी मिली। पहले तो अधिकारी मामले को दबाने का प्रयास करते रहे। देर रात तक कैदी नहीं मिला तब जेल के अधिकारियों ने सिविल लाइन थाने में शिकायत की गई।
रायगढ़ जिले के छाल निवासी सत्यम दास महंत नाबालिग के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में केंद्रीय जेल में बंद था। सन 2016 में न्यायालय ने उसे धारा 363, 366, 376 व पाक्सो एक्ट में तहत आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। शनिवार को जेल प्रहरी उसे लेकर गौशाला गए हुए थे। वह गौशाला में काम कर रहा था। इसी बीच शाम छह बजे के आसपास जेल प्रहरियों को चकमा देकर भाग निकला। जेल प्रहरियों को इसकी भनक तक नहीं लग सकी। शाम की गणना के समय कैदी नहीं मिला तब जेल में खलबली मच गई। जेल अधिकारियों ने जेल परिसर में उसकी तलाश करवाई। इसके बाद मामले की जानकारी सिविल लाइन पुलिस को दी गई। सिविल लाइन पुलिस मामला दर्ज कर फरार कैदी की तलाश कर रही है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
