जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला

बिलासपुर। जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पुरानी रंजिश थी और बदला लेने के लिए लोहे की पाइप से ताबड़तोड़ हमला कर दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार सूर्या चौक, चिंगराजपारा, सरकंडा, निवासी  राकेश राजपूत पिता बद्री प्रसाद राजपूत, उम्र 45 वर्ष ने थाना सरकंडा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि 27.08.2026 को शाम करीब 04:30 बजे उनके बेटे संजय राजपूत के पास फोन आया कि राजा ठाकुर, लिल्ले और उनके साथियों। ए सुंदरूबाड़ी के पास शिव मंदिर के आगे पुरानी रंजिश को लेकर लाठी, लोहे के पाइप, रॉड व चैन-स्पॉकेट से ताबड़तोड़ मारपीट की जा रही है। इस जानलेवा हमले में संजय राजपूत और बीच-बचाव करने गए राजा ठाकुर को गंभीर चोटें आईं है। घायलों को तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया जहाँ से गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें वेगस अस्पताल रेफर किया गया। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस कार्रवाई एवं बरामदगी  घटना की सूचना तत्काल वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। इस प्रकार की प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश पुलिस उप महानिरीक्षक एवम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा तिलेश्वर प्रसाद यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने तत्काल टीम गठित किया। विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पतासाजी कर मुखबिर की सूचना पर संलिप्त आरोपियों को हिरासत में लिया और थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ की। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त 3 नग स्टीलनुमा लोहे की पाइप और अन्य सामान जप्त किए। आरोपियों ने पूर्व रंजिश से बदले की भावना से एक राय होकर सुनियोजित तरीके से जान से मारने की नीयत से जानलेवा हमला करना पाया गया। प्रकरण के तीनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 296, 115(2), 351(3), 109(1), 191(2), 191(3) बी.एन.एस. (BNS) के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

00 गिरफ्तार आरोपियों का विवरण
1.  साहिल केंवट उर्फ दाऊ (पिता स्व. ईश्वर केंवट, उम्र 18 वर्ष 8 माह, निवासी- प्रभात चौक, चिंगराजपारा, सरकंडा, बिलासपुर)
2.  पंकज पासी उर्फ किट्टू (पिता नारायण प्रसाद पासी, उम्र 20 वर्ष, निवासी- सूर्या चौक, चिंगराजपारा, सरकंडा, बिलासपुर)
3.  साहिल लास्कर (पिता राजू लास्कर, उम्र 19 वर्ष, निवासी- प्रभात चौक, चिंगराजपारा, सरकंडा, बिलासपुर)

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *