दुर्ग-भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट से लोहा चोरी करने वाले 2 और लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दोनो आरोपी रसमड़ा के रायपुर पॉवर एंड स्टील लिमिटेड के डायरेक्टर और मैनेजिंग डायरेक्टर है। पुलिस इस मामले में अब तक 21 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। जिसमें भिलाई स्टील प्लांट के GM और AGM भी शामिल है।
पुलिस के अनुसार भिलाई स्टील प्लांट से लोहे का कबाड़ चोरी कर रसमड़ा रायपुर पॉवर एंड स्टील प्लांट में खपाने की बात सामने आई थी। इसी मामले में पुलिस ने कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर विनोद कुमार गर्ग और डायरेक्टर संदीप कुमार सिंह को गिरफ्तार किया है। अब पुलिस लोहे का कबाड़ फैक्ट्री तक पहुंचाने वाले लोगों की तलाश में लगी है। बहरहाल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर दिया गया है। गिरफ्तार विनोद कुमार गर्ग रायपुर के भाठागांव स्थित वालफोर्ट सिटी के रहने वाले हैं। वह रायपुर पॉवर एंड स्टील लिमिटेड में मैनेजिंग डायरेक्टर हैं, वहीं संदीप कुमार सिंह दुर्ग के स्मृति नगर क्षेत्र के रहने वाले हैं और कंपनी के डायरेक्टर हैं। जांच के दौरान मिले सबूतों के आधार पर भिलाई स्टील प्लांट से चोरी किया गया लोहे का कबाड़ रसमड़ा स्थित रायपुर पॉवर एंड स्टील लिमिटेड में खपाए जाने की बात सामने आई थी।
बता दें कि 26 मई को पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने ग्राम अकलोरडीह खदानपारा के एके ट्रेडर्स और हथखोज के एक गोदाम में छापामार कार्रवाई की थी। यहां से पुलिस ने भिलाई स्टील प्लांट का लोहा बरामद किया था। जांच के दौरान कई हाईवा, ट्रक और अन्य वाहनों में फ्लू डस्ट के साथ लोहे की प्लेट, बीम और कटिंग सामग्री मिली थी। कार्रवाई में पुलिस ने मौके से करीब 250 टन लौह स्क्रैप जब्त किया था। इसके अलावा स्क्रैप की ढुलाई और लोडिंग में इस्तेमाल होने वाले कई वाहन, जेसीबी, हाइड्रा और अन्य मशीनें भी जब्त की गई थीं। जब्त सामान और वाहनों की कुल कीमत करीब 3 करोड़ 22 लाख रुपए आंकी गई थी, इसमें लगभग 90 लाख रुपए का लौह स्क्रैप शामिल था।
जांच के दौरान पुलिस को जानकारी मिली थी कि आरोपियों द्वारा फ्लाई ऐश के नीचे लोहा छिपाकर प्लांट से बाहर निकाला जा रहा था। प्लांट की सुरक्षा में सीआरपीएफ के जवान तैनात रहते हैं। इसके अलावा पूरे परिसर में सैकड़ों सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं लेकिन फिर भी इस बात की किसी को भनक तक नहीं लगी। पुलिस को शक है कि बिना अंदरूनी मिलीभगत के यह संभव नहीं है और इसी आधार पर पुलिस जांच में जुटी है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
