बिलासपुर। पटाखा फोड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई है। महावीर सिटी में हुई घटना के दोनों पक्ष हमनाम है और दोनों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में शिकायत की है।

दीपावली त्यौहार के दौरान राजकिशोर नगर के महावीर सिटी में दो पक्षों के बीच मे फटाका फोड़ने के नाम पर जमकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ गया कि दोनों ही पक्षों के लोग सरकंडा थाना तक पहुँच गये। दोनों ने ही एक दूसरे के खिलाफ काउंटर रिपोर्ट दर्ज कराया है। प्रार्थी सुनीता गुप्ता ने सुनील सिंह पर आरोप लगाया है कि जब उनके बच्चे घर के बाहर में पटाखा जला रहे थे तो सुनील सिंह ने घर मे घुसकर महिला एवं उनके बच्चों से मारपीट की और गंदी-गालियों का भी प्रयोग किया। वही सुनील सिंह की पत्नी ने भी सुनील सिंह के साथ मारपीट किये जाने का आरोप लगाया है। सरकंडा पुलिस ने दोनों ही पक्षों के रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। महावीर सिटी के लोगो से जानकारी लेने पर पता चला कि सुनील सिंह महावीर सिटी में सभी लोगों के साथ ऐसे ही झगड़ा लड़ाई करता रहता है, आये दिन कालोनी के लोग इससे परेशान रहते है। सोसाइटी में रहने वाले सभी लोग इससे परेशान है और पुलिस से न्याय की मांग कर रहे है।
Author Profile

Latest entries
शिवरीनारायणJune 22, 2026प्राथमिक शाला इंदिरा आवास धमनी में धूमधाम से मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव, नवप्रवेशी बच्चों को तिलक लगाकर किया गया स्वागत
बिलासपुरJune 22, 2026पाटलिपुत्र संस्कृत विकास मंच की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न, केंद्रीय मंत्री ने नए अध्यक्ष प्रवीण झा को दी बधाई
बिलासपुरJune 22, 2026कोयला चोरी के आरोप में आकाश सिंघल समेत 3 गिरफ्तार, डिपो से तीन ट्रेलर, एक रोलर और 30 टन चोरी का कोयला जप्त
बिलासपुरJune 22, 2026तड़के गुंडों और असामाजिक तत्वों के घर पुलिस का धावा : 85 को लिया हिरासत मे, 25 को भेजा गया जेल
