रायपुर। प्रदेश की राजधानी रायपुर में एकबार फिर से हुक्का बार पर पुलिस ने छापा मार कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में पुलिस ने बार संचालक समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है।


थाना प्रभारी ने छापामार कार्यवाही कर हुक्का पिलाते कैफे संचालक सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस को सूचना मिली थी, कि चितवन कैफे में अवैध रूप से हुक्का बार संचालित किया जा रहा है। थाना प्रभारी आजाद चौक निरीक्षक रवि तिवारी स्वयं ग्राहक बनकर वहां पहुंचे तथा अपनी टीम के द्वारा चितवन कैफे में छापामार कार्यवाही की। जहां पर मौके से बड़ी संख्या में हुक्का, हुक्का का पाइप फ्लेवर्स इत्यादि समान जप्त किया। हुक्का बार संचालक अभिषेक मोटवानी समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार कर कोटपा एक्ट के तहत कार्यवाही करने के साथ ही पृथक से प्रतिबन्धात्मक धाराओं के तहत भी कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
1. अभिषेक मोटवानी पिता विजय कुमार मोटवानी उम्र 22 वर्ष पता कालीबाड़ी चौक के पास थाना कोतवाली रायपुर
2. शुभम यादव पिता स्वर्गीय अनिल यादव उम्र 22 वर्ष साकिन गुढ़ियारी पड़ाव ओशो भवन के पास थाना गुढ़ियारी रायपुर।
3. सृजन शर्मा पिता राजेश शर्मा उम्र 21 वर्ष साकिन गुढ़ियारी पड़ाव ओशो भवन के पास थाना गुढ़ियारी रायपुर।
4. सौरभ जैन पिता कमल कुमार जैन उम्र 27 वर्ष साकिन सदर बाजार जैन मंदिर के पास थाना कोतवाली रायपुर।
5. सम्यक जैन पिता रविंद्र जैन उम्र 22 वर्ष साकिन जैन मंदिर के पास जोरा पारा थाना मौदहापारा रायपुर।
6. देव धनवानी पिता सुनील कुमार धनवानी उम्र 19 वर्ष साकिन लाखे नगर बंधवापारा थाना पुरानी बस्ती रायपुर।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
