बिलासपुर। एक किसान मंगलवार को रस्सी लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच गया गया। उसका कहना है कि अधिकारी मेरा काम नहीं करेंगे तो फांसी लगा लूंगा। वह पिछले कई साल से अपनी समस्या को लेकर चक्कर लगा रहा है लेकिन उसकी समस्या हल करने के लिए कोई तैयार नही है।


मंगलवार को बड़े दिनों के बाद जनदर्शन शुरू हो रहा है और पहले ही दिन एक किसान पंचराम मधुकर रस्सी लेकर अपनी पत्नी के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच गया है। झोले में रस्सी लेकर बैठा बुजुर्ग मस्तूरी तहसील के सरगंवा का रहने वाला है। गांव में उसके नाम पर 1 एकड़ 43 डिसमिल जमीन है जिस पर वह खेती कर रहा है। लेकिन जमीन को उसका ही भाई हड़पने की तैयारी में है। जबकि उसका भाई अपने हिस्से की जमीन बेचकर उड़ा चुका है। अब वह उसकी जमीन पर नजर गड़ाए बैठा है। पटवारी और बाबू मिलकर जमीन को उसके भाई के नाम पर चढ़ा दिया है। इस बात को लेकर वह अधिकारियों से की बार गुहार लगा चुके है। इसके पहले भी वह भाजपा शासनकाल के दौरान जनदर्शन में शिकायत कर चुका है। लेकिन उस समय भी कोई सुनवाई नहीं हुई। किसान ने उस समय जनदर्शन में कई गई शिकायत की प्रति भी दिखाया। कलेक्ट्रेट और तहसील कार्यालय का चक्कर लगाते-लगते वे परेशान हो चुके है। सरगंवा के इस किसान का कहना है कि आज शाम तक इंतजार करूंगा यदि अधिकारी मेरा काम नही करते है तो फांसी लगा लूंगा।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
